{"_id":"6aaee1bcdf522afc3c09b8ff","slug":"complainants-raised-problems-officers-resolved-five-cases-on-the-spot-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-190698-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: फरियादियों ने उठाई समस्याएं, अफसरों ने पांच मामलों का मौके पर किया निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: फरियादियों ने उठाई समस्याएं, अफसरों ने पांच मामलों का मौके पर किया निस्तारण
विज्ञापन
बिजनौर/नजीबाबाद। जिले में शनिवार को बिजनौर और नजीबाबाद तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 71 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिकारियों ने शेष शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए।
बिजनौर तहसील के सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां विभिन्न विभागों से संबंधित 22 शिकायतें मिलीं। इनमें से दो शिकायतों का तत्काल समाधान किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। नजीबाबाद के कवि दुष्यंत कुमार सभागार में कुल 49 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही समाधान हो सका। अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को लंबित मामलों का निष्पक्ष और त्वरित समाधान करने के कड़े निर्देश दिए।
नजीबाबाद में समीपुर के ग्रामीणों ने अपनी मुख्य समस्या रखी। आरिफ मलिक, गुलाम नबी, सचिन कुमार, राजू और मुकेश कुमार ने एसडीएम को बताय कि चीनी मिल के सामने रेलवे द्वारा दीवार बनाने से अंबेडकर कॉलोनी के 350 परिवारों के आवागमन में बाधा आ रही है। ग्रामीणों ने अंडरपास या फुटओवर ब्रिज बनवाने की मांग की। सीतावाली और कल्हेड़ी गांवों में राशन वितरण की अनियमितताएं भी उठाई गईं।
विज्ञापन
नजीबाबाद में राजस्व विभाग से 15 शिकायतें प्राप्त हुईं। विकास और पूर्ति विभाग से 10-10 शिकायतें दर्ज की गईं। कुल 49 शिकायतों पर सुनवाई हुई। अधिकारियों ने सभी विभागों को लंबित मामलों का निष्पक्ष और त्वरित समाधान करने के कड़े निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने भी बिजनौर में गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया।