फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Children showed talent in annual sports competition

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 06 Nov 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Children showed talent in annual sports competition
नहटौर। ब्लॉक स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय बल्लाशेरपुर में किया गया। स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन डायट मेंटर मेघा शर्मा व खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। सभी 11 न्याय पंचायतों से आए बच्चों द्वारा मंच को परेड सलामी दी गई। प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर बालक एवं बालिका वर्ग में 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर में क्रमश: रितिक, भूपेंद्र, आजाद, भूपेंद्र सिंह, तथा अक्सा, सलोनी प्रथम स्थान पर रहे। लंबी कूद में बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग में क्रमश: नामित व उपासना प्रथम स्थान पर रहे। वहीं जूनियर स्तर पर 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर एवम् 600 मीटर में मौ. अफजाल, शिवम, साद एवं शाहनवाज प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

खो खो बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय गिलाड़ा तथा बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बल्लाशेरपुर तथा जूनियर वर्ग में बेगराजपुर का दबदबा रहा। कबड्डी में प्राथमिक बालक वर्ग में जमालपुर मीमला एवं जूनियर वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय अलीपुर दामोदर ने परचम लहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर पर मोहम्मद अफजाल एवं मिसबाह तथा जूनियर स्तर पर भूपेंद्र एवं अक्सा पूर्ण चैंपियन रहे। मंच का संचालन वर्षा रानी, रामौतार सिंह, जितेंद्र चौधरी एवं विनय चौहान ने संयुक्त रुप से किया। योगा में प्राथमिक विद्यालय नकीबपुर द्वितीय ने विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता में अंगद सिंह, मोहसिना, तसलीम, आकांक्षा, रानी चौधरी, आभा शर्मा, प्रतिभा, विनीत कुमार, रविकांत यादव, राजकुमार सिंह, रवि कुमार, प्रकाशवीर सिंह, विभोर अग्रवाल, अब्दुल्ला सिद्दिकी, शकील अहमद, सुखवीर सिंह, आफताब, मुनीश कुमार , तुषार चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed