फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chhath festival: Fasting women offered prayers to the setting sun

छठ पर्व : व्रती महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य

Tue, 28 Oct 2025 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 28 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival: Fasting women offered prayers to the setting sun
बिजनौर में कुटिया कालोनी में छठ पूजा पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिला श्रद्घालु। संवाद
बिजनौर। बिजनौर शुगर मिल कुटिया कॉलोनी, धामपुर, अफजलगढ़ के सलावतनगर एवं द्वारिकेश शुगर मिल तथा स्योहारा में छठ पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सोमवार की शाम अस्त होते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रती महिलाओं ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

स्योहारा नगर, शुगर मिल मुख्य द्वार काॅलोनी, भूड़ काॅलोनी तथा नई भूड़ काॅलोनी में व्रती महिलाओं ने सूर्य देव और छठी मईया का पूजन किया। इस दौरान घाटों पर केलवा जे फरेला घवद से, ओहि पे जाली भस्म रे सखी... और उठे सुगवा ने बोलला अरघ के बेर भइली... जैसे पारंपरिक छठ गीतों की गूंज से वातावरण भक्ति और भावनाओं से सराबोर हो उठा।
विज्ञापन

व्रती महिलाओं ने जलकुंडों में स्नान कर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु तथा समाज में शांति की कामना की। श्रद्धालुओं ने दीपदान कर घाटों को जगमग कर दिया। विमला देवी, सुमन देवी, सीमा देवी, दुर्गावती देवी, मैना देवी, सतेंद्र कुमार, मीना दूबे, दिनेश चौहान, शिवनाथ चौहान, चंद्रावती देवी, पार्वती देवी, कंचन सिंह तथा प्रियंका देवी मौजूद रहीं। बिजनौर शुगर मिल में किरन देवी श्रीवास्तव, रेनु, बबीता, प्रतिमा, सुनीता वर्मा, उर्मिला, सोना, सुमन एवं पावीन ने बनाए गए जल कुंड में खड़े होकर पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफजलगढ़ की द्वारिकेश शुगर मिल में रूबी सिंह, ममता सिंह, नूतन सिंह, सुनीता देवी, आशा त्रिपाठी, ज्योति त्रिपाठी, शकुंतला सिंह बिशेन, क्षमा अवस्थी व संगीता मिश्रा आदि शामिल रहीं। सलावतनगर, तुरतपुर व नवाबपुरा में भी महिलाओं ने छठ पर पूजा की। गायत्री देवी, उमा देवी, सरिता देवी, रिंकी देवी, कमला देवी, उर्मिला देवी, रीता रानी, अनीता देवी आदि रहीं।

धामपुर शुगर मिल कॉलोनी में मिल कर्मियों व उनके परिजनों ने छठ पूजन किया। मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस अवसर पर बलराम सिंह, चंदा देवी, बिंदेश्वर साहनी, सुनीता देवी, कौशल साहनी, पिंकी देवी, अनिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

बिजनौर में कुटिया कालोनी में छठ पूजा पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिला श्रद्घालु। संवाद

बिजनौर में कुटिया कालोनी में छठ पूजा पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिला श्रद्घालु। संवाद

बिजनौर में कुटिया कालोनी में छठ पूजा पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिला श्रद्घालु। संवाद

बिजनौर में कुटिया कालोनी में छठ पूजा पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिला श्रद्घालु। संवाद

बिजनौर में कुटिया कालोनी में छठ पूजा पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिला श्रद्घालु। संवाद

बिजनौर में कुटिया कालोनी में छठ पूजा पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिला श्रद्घालु। संवाद

बिजनौर में कुटिया कालोनी में छठ पूजा पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिला श्रद्घालु। संवाद

बिजनौर में कुटिया कालोनी में छठ पूजा पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिला श्रद्घालु। संवाद

बिजनौर में कुटिया कालोनी में छठ पूजा पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिला श्रद्घालु। संवाद

बिजनौर में कुटिया कालोनी में छठ पूजा पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती महिला श्रद्घालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed