{"_id":"65cba33ce558a71efb04183e","slug":"cheating-of-rs-25-thousand-by-calling-the-son-accused-of-rape-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-109068-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बेटे को दुष्कर्म का आरोपी बताकर 25 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बेटे को दुष्कर्म का आरोपी बताकर 25 हजार की ठगी
विज्ञापन
सेवानिवृत्त मेजर की गई ठगी, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। बेटे को दुष्कर्म का आरोपी बताकर सेवानिवृत्त मेजर से 25 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
टीचर्स कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त मेजर सुरेंद्र कुमार चौहान ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उनके पास एक कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को एसएचओ रवि शर्मा बताते कहा कि पुलिस ने उनके बेटे को दुष्कर्म के केस में उठाया है। बाहर मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ है। अगर बेइज्जती से बचना चाहते हैं और बेटे का भविष्य बर्बाद होने से बचना चाहते हैं तो तुरंत 30 हजार रुपए बताए गए खाते में भेज दें। बेटे की पुलिस हिरासत की जानकारी मिलते ही उसने बताए गए खाते में 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
इसके बाद उसने अपने बेटे को फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। पैसे भेजने के बाद जब उन्होंने अपनी पत्नी और बहू से जानकारी ली तो पता चला कि बेटा घर पर सकुशल है। बेटे की कुशल क्षेम मिलने के बाद उन्हें अपने साथ ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।