फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Celebrated Valmiki Manifest Day with gaiety

कालागढ़ में हर्षोल्लास से मनाया वाल्मीकि प्रकट दिवस

Sun, 09 Oct 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Valmiki Manifest Day with gaiety
कालागढ़ में केन्द्रीय कालोनी स्थित वाल्मीकि ब्रह्मालय पर जगराता करते श्रद्धालु। - फोटो : DHAMPUR
कालागढ़। वाल्मीकि प्रकट दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं में जगराता में शिरकत की।
विज्ञापन

कालागढ़ में वाल्मीकि ब्रह्मालय एवं नई कालोनी के वाल्मीकि मंदिर में जगराता कार्यक्रम आयोजित किए गया। दोनों ही मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं ने भाग लिया। वाल्मीकि ब्रहमालय पर विशेष पूजा अर्चना की गई। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रीय संचालक सुरेश देवांतक ने आदि नित्यम से पूजा अर्चना की। इसके बाद जगराता कार्यक्रम हुआ, जो सारी रात चला। सुबह एक बार फिर से मंदिर में पूजा पाठ किया गया। उसके बाद वाल्मीकि शोभायात्रा की परंपरा पूरी की गई। केंद्रीय कालोनी, नई कालोनी, हाइड्रिल कालोनी होकर शोभा यात्रा मंदिर पर अपने उत्कर्ष को पहुंची। कार्यक्रम एवं शोभायात्रा में मुख्य रूप से प्रदीप कुमार, विनोद तिवारी, पप्पू, राधेलाल उनियाल, रवि नरांतक, डा. ओमप्रकाश, विरेंद्र लाला, संजीव कुमार, विक्की, मोहित, कुनाल, मीनाक्षी नरांतक, अजयपाल आदि मौजूद रहे।

वाल्मीकि जी का जीवन आदर्श आज की आवश्यकता
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भारत के राष्ट्रीय संचालक सुरेश देवांतक ने संबोधन में कहा कि आज के बदलते सामाजिक परिवेश में भगवान वाल्मीकि का जीवन आदर्श अपनाना बहुत ही आवश्यक है। समाज को प्रगति एवं उन्नति की राह मिलेगी। जब भगवान श्रीराम के बच्चे उनके आश्रम से शिक्षा पाकर पराक्रमी बन सकते हैं तो फिर आज का समाज तो और भी अधिक उन आदर्शों को मानकर आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed