फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The leaders reached a compromise, the protesters remained unaware.

Bijnor News: नेताओं ने किया समझौता, धरना देने वाले बेखबर

Sun, 06 Sep 2026 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
The leaders reached a compromise, the protesters remained unaware.
जलीलपुर। गंगा पर तटबंध बनवाने की मांग को लेकर गांव नारनौर के निकट दिया जा रहा धरना शुक्रवार रात को समाप्त हो गया। पुलिस-प्रशासन ने रात में धरना स्थल जाकर गांववासियों को घर भेज दिया। नेताओं द्वारा दिन में समझौता करने की जानकारी मिलने पर गांववासियों में मायूसी छा गई।
विज्ञापन

जलीलपुर खादर क्षेत्र में बार-बार गंगा की बाढ़ आने की समस्या से निजात पाने के लिए गांववासी लंबे समय से गंगा पर तटबंध बनवाने की मांग करते आ रहे हैं। तटबंध बनवाने की मांग को लेकर 20 अगस्त से गांव नारनौर के निकट निजी धर्म कांटे के मैदान पर धरना दे रहे थे।
विज्ञापन

गांववासियों ने बताया शुक्रवार को रात करीब 8-9 बजे पुलिस प्रशासन की टीम ने धरना स्थल पहुंचकर धरना दे रहे लोगों से घर जाने के लिए कहा। बताया कि धरना के आयोजकों ने प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट होकर धरना समाप्त कर दिया है। धरने पर मौजूद यशपाल सिंह ने बताया यह सुनते ही गांववासी मायूस हो गए। धरने पर बैठे गांववासियों को समझौता करने की जानकारी पहले से नहीं थी। भाकियू टिकैत के बुजुर्ग नेता चौधरी लुधियान सिंह भी रात में धरना स्थल पर ही रुके थे। उन्होंने गांववासियों से कहा कि जब तुम्हारे नेताओं ने साथ छोड़ दिया तो अब अपने-अपने घर चलो। कहा अगर आप चाहते हैं तो भाकियू टिकैत की मीटिंग में चलकर अपनी बात रखो। हम आपके साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यशपाल सिंह, उदय सिंह, कन्हैया सिंह, बलवंत सिंह, सतीश सिंह, जोगेंद्र सिंह, राकेश गुर्जर, वीर सिंह, हरचरन सिंह, पिंकु, सोनू आदि ने कहा बाढ़ पीड़ित गांववासियों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। यदि कार्रवाई नहीं होती है, तो किसान संगठनों की मदद लेंगे। एसडीएम चांदपुर प्रशांत वर्मा ने बताया कि धरना देने वाले गांववासियों के प्रतिनिधियों को जिला अधिकारी द्वारा किए गए पत्राचार से अवगत कराया। प्रतिनिधियों ने संतुष्ट होकर धरना समाप्त कर दिया।न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed