{"_id":"62fbeee3eef89a73e461cd15","slug":"celebrated-independence-with-gaiety-bijnor-news-mrt601320244","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्लास से मनाया आजादी का उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्लास से मनाया आजादी का उत्सव
विज्ञापन
बिजनौर में स्वतंत्रता दिवस पर बैराज पर गंगा में नाव पर तिरंगे के साथ डीएम, एसपी पर अन्य अधिकारीगण?
- फोटो : BIJNOR
उल्लास से मनाया आजादी का उत्सव
बिजनौर। नेहरू स्टेडियम में 75वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान हुआ और शांति-प्रेम के प्रतीक कबूतर एवं गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मंत्रमुग्ध कर दिया।
राज्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तिरंगा हमारी शान है। तिरंगे को लहराने के लिए आजादी के परवानों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दी और देश को आजाद कराया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि देश को आजाद कराने में लाखों देश भक्तों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, आज का दिन उनके स्मरण करने और उनसे प्रेरणा लेने का भी दिन है। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी, वीर पूर्व सैनिक और शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक सदर सुचि चौधरी, जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, सीडीओ पूर्ण बोरा, एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, एडीएम वित्त अरविंद कुमार सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भूतपूर्व सैनिक/वीरांगनाएं सहित अन्य अधिकारी, कॉलेज एवं स्कूलों से आए अध्यापक, छात्र एवं छात्राएं आदि मौजूद रहे।
110 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया गया
नगर पालिका परिषद में स्थापित किए गए 110 फीट ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया। चेयरपर्सन रुखसाना, सदर विधायक सूचि चौधरी, भाजपा नेता मौसम चौधरी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सभी सभासद और पालिका कर्मी मौजूद रहे। लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पर अधिशासी अभियंता शादाब राव खान ध्वजारोहण किया। डाकबंगले पर तिरंगा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।