{"_id":"6390d17010c22c154b620ec7","slug":"caught-the-gas-cylinder-and-took-it-away-filed-a-report-bijnor-news-mrt616803998","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पकड़े गैस सिलिंडर उठा ले गए, रिपोर्ट दर्ज कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पकड़े गैस सिलिंडर उठा ले गए, रिपोर्ट दर्ज कराई
विज्ञापन
पकड़े गैस सिलिंडर उठा ले गए, रिपोर्ट दर्ज कराई
चांदपुर। पूर्ति विभाग बिजनौर की टीम ने गांव कमालपुर में एक मकान पर छापा मारकर अवैध रूप से कारोबार में आ रहे घरेलू गैस सिलिंडर पकड़े हैं। गैस सिलिंडर आरोपी व उसके साथी उठाकर ले गए। पूर्ति निरीक्षक ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अवैध कारोबार करने व घर पर डेढ़ दर्जन से अधिक सिलिंडर मिलने की शिकायत मिल रही थी। पूर्ति निरीक्षक नीरज कुमार वर्मा ने बताया कि शिकायत पर पूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार शाम गांव कमालपुर निवासी शमीम के मकान पर छापा मारा। छापे के दौरान शमीम के मकान में 51 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद हुए। बरामद सिलिंडर की सुपुर्दगी के लिए इंडेन गैस जलीलपुर के प्रोपराइटर अशोक कुमार को बुलाया, जब एजेंसी का वाहन पहुंचा तो शमीम व अन्य साथियों ने मौके पर पकड़े गए सभी सिलिंडर को जबरन उठा लिया, टीम के साथ मारपीट कर कमरे में बंद करने का प्रयास किया। आरोपी द्वारा मौके पर तैयार की गई फर्द बरामदगी व सुपुर्दगीनामा व अन्य कागजात फाड़ दिया गया। सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए टीम के साथ गाली गलौज की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय ने बताया कि शमीम व अन्य व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।