फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Candle March Shicshamitron pulled by district

जिले के शिक्षामित्रों ने निकाला कैंडल मार्च

Sun, 20 Sep 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 20 Sep 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Candle March Shicshamitron pulled by district
बिजनौर। सहायक अध्यापक पद पर समायोजन रद्द होने से दुखी होकर आत्महत्या करने वाले शिक्षा मित्रों की आत्मशांति के लिए शिक्षा मित्रों ने कैंडल मार्च निकाला और मृतकों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।
विज्ञापन


शिक्षामित्र संघर्ष समिति के बैनर तले ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल और हल्दौर क्षेत्र के शिक्षामित्र प्रदर्शनी चौक पर एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा कि हाईकोर्ट द्वारा समायोजन रद्द करने के फैसले को अनेक शिक्षामित्र बर्दाश्त नहीं कर सके और मौत को गले लगा लिया, लेकिन उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
विज्ञापन


उनके आंदोलन को आगे जारी रखा जाएगा और शिक्षा मित्रों के हक की लड़ाई लगातार जारी रहेगी। कैंडल मार्च शहर में होते कलक्ट्रेट पहुंचा जहां दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मशंाति के लिए प्रार्थना की। सौरभ चौधरी, पोपेंद्र , मोहम्मद वाइज अब्बासी, सूचित मलिक, मरियम, नरगिस आदि  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, धामपुर में नहटौर और धामपुर ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षामित्रों ने शनिवार शाम नगर में कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने हाईकोर्ट के फैसले से आहत सदमे में मरे शिक्षामित्र साथियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही केंद्र सरकार से एनसीटीई से सुधार करा अवैध नियुक्ति को बहाल कराने की मांग की।

शिक्षामित्रों ने रोडवेज डिपो के निकट क्रांतिकारी नेताजी सुभाषचंद बोस की प्रतिमा के नीचे दो मिनट का मौन रखा और नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इससे पहले बीआरसी पर सभा हुई। जिसमें एनसीटीई को दोषी ठहराया। इसमें जयवीर सिंह, दिलावर सिंह बबीता, जनेंद्र, ओमकार सुधीर, केशव, चंद्रपताप, प्रीती, अनिल, शरद, अर्चना, अमित प्रताप, परवेंद्र जगदेव सिंह, रविता, आदेश, ममता, अंशु, सुरेखा आदि रहीं।

उधर, नजीबाबाद में शिक्षामित्र धर्मेंद्र तोमर, अहतेशाम अहमद, अरविंद, अमित, देवेंद्र, नागेंद्र सिंह, सोनी, दुर्रे शहबाज, सुनीता, बबीता, सलोनी, सीमा, रीतू, वंदना के नेतृत्व में शिक्षामित्र शनिवार देर शाम स्टैब्स ग्राउंड पर एकत्र हुए।


शिक्षामित्रों ने शिक्षक पद पर तैनाती के बाद न्यायालय के फैसले का विरोध किया। शिक्षामित्रों ने आत्महत्या करने वाले शिक्षामित्रों एवं परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए कैंडिल मार्च निकाला। कैंडिल मार्च स्टैब्स ग्राउंड से शुरू होकर मालगोदाम पर पहुंचकर समाप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed