फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Camp set up to amend the application

आवेदन में संशोधन के लिए लगाया कैंप

Mon, 20 Jan 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Camp set up to amend the application
आवेदन में संशोधन के लिए लगाया कैंप
विज्ञापन

बिजनौर। किसान सम्मान निधि योजना में किसानों के आवेदन में संशोधन के लिए उपकृषि निदेशक कार्यालय पर शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में अब तक 1400 से अधिक किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया गया है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अब तक सवा चार लाख किसानों ने आवेदन कराया है। लेकिन अब तक करीब ढाई लाख किसानों को ही योजना में किस्त मिलनी शुरू हुई है। बाकी किसानों को पोर्टल पर नाम भरने में गलती या अन्य वजहों से दो हजार रुपये की किस्त नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे किसान घर पर बैठकर भी कृषि विभाग के पोर्टल पर संशोधन कर सकते हैं, लेकिन वे ऐसा कर नहीं पा रहे हैं। किसानों के आवेदन में संशोधन करने के लिए उपकृषि निदेशक कार्यालय में शिविर लगाया जा रहा है। कई कर्मचारियों को इसमें लगाया गया है। किसानों के पंजीकरण के लिए शमीम नय्यर, राजीव, विपुल कुमार, प्रशांत, विवरण की सामान्य जांच में कपिल, धर्मेंद्र, संदीप, सुमित, अमित, कुलदीप, ऑनलाइन पंजीकरण देखने में मनीष कुमार, रवि, सुनील, अभिलेखों के रख रखाव में सचिन कुमार, धर्मेंद्र, नीरज, संशोधन के प्रार्थना पत्र लेेने को देवेंद्र सिंह, निर्दोष कुमार, गजेंद्र सिंह, प्रार्थना पत्र पोर्टल पर अपलोड करने में भवजीत, रचित कुमार, दीपक, आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में स्वाति, हरेंद्र को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह योगी, उमेंद्र कुमार को बनाया गया है। उपकृषि निदेशक जेपी चौधरी के अनुसार आवेदन में संशोधन करने में किसानों की पूरी मदद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed