फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   bus sevice will be started from bijnor to panipat

बिजनौर डिपो पानीपत के लिए शुरु करेगा बस सेवा

Sat, 12 Dec 2020 05:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
bus sevice will be started from bijnor to panipat
बिजनौर डिपो पानीपत के लिए शुरू करेगा बस सेवा
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर डिपो पानीपत के लिए इसी माह से बस सेवा शुरू करेगा। लगभग 150 किलोमीटर का सफर तय करने के लिए यात्री को 161 रुपये अदा करने होंगे। अफसरों के अनुसार फिलहाल यहां से दो बसें शुरू करने की योजना है।
पानीपत हरियाणा का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह शहर और इसी नाम पर स्थित जिले में कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक काफी स्मारक हैं। इसे ’धर्मक्षेत्र’ भी कहा गया है। यहां पर जाने के लिए अभी तक बिजनौर से पानीपत के लिए सीधी बस सेवा नहीं थी। बिजनौर डिपो ने यात्रियों की इस समस्या को दूर करने के लिए यहां से दो बसें पानीपत के लिए चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

रोडवेज बिजनौर से पानीपत तक फिलहाल दो बसें चलाने जा रहा है। पहली बस सुबह आठ बजे बिजनौर बस अड्डे से रवाना हुआ करेगी और पानीपत से वापसी में इसका समय दोपहर में लगभग एक बजे रहेगा। इसके अलावा बिजनौर से दूसरी बस सुबह लगभग 11:30 बजे जाएगी और शाम को करीब चार बजे पानीपत से बिजनौर के लिए प्रस्थान किया करेगी। इसी माह में दोनों बसें शुरू की जाएंगी। दोनों बसें बिजनौर से वाया मुजफ्फरनगर-शामली होकर पानीपत पहुंचा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल बिजनौर डिपो के बेड़े में कुल 111 बसें शामिल हैं। इनमें से 86 निगम की हैं और 25 अनुबंधित बसें हैं। एआरएम विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि पिछले साल लॉकडाउन से पहले ही बिजनौर डिपो को आठ नई बसें मिली हैं। इन्हीं में से दो को पानीपत के लिए शुरू किया जाएगा। बाकी यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर और बसें भी वहां के बढ़ाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed