{"_id":"625f02815635b2368d356dc7","slug":"bus-fare-increased-due-to-increase-in-toll-bijnor-news-mrt585207392","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल बढ़ने से बसों में बढ़ा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल बढ़ने से बसों में बढ़ा किराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोल बढ़ने से बसों में बढ़ा किराया
बिजनौर। टोल का किराया बढ़ने से कुछ रूटों पर किराया बढ़ा दिया गया है। जिसका असर यात्रियों की जेब पर पड़ेगा। सबसे ज्यादा असर दिल्ली से बिजनौर आने वाले यात्रियों की जेब पर पड़ेगा। बस दिल्ली से बाईपास से होते हुए बिजनौर आ रहीं हैं। जिसके चलते किराए में 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
बिजनौर डिपो से अलग-अलग रूटों पर बसें संचालित की जा रहीं हैं। इन रूटों पर टोल होने के चलते अब बिजनौर से लखनऊ, बरेली, रामपुर, दिल्ली, नगीना का किराया बढ़ा दिया गया है। पहले बिजनौर से लखनऊ का टिकट 514 रुपया का था, अब 516 रुपये का हो गया है। बिजनौर से बरेली का किराया 234 रुपये था, अब 236 रुपये देना होगा। बिजनौर से रामपुर जाने के लिए 153 रुपये किराया था, अब 154 रुपये किराया हो गया है। इसके साथ ही दिल्ली जाने वालों के लिए 194 रुपये किराया, जबकि वापस आने वालों को 204 रुपये किराया देना होगा। वहीं अगर बस बिजनौर से धामपुर, नगीना होकर जाती है तो यात्रियों को 64 रुपये देने होंगे। पहले ये किराया 63 रुपये था।
एआरएम ललित त्रिवेदी ने बताया कि टोल बढ़ने से बसों में किराया बढ़ाया गया है। जिन रूटों पर टोल नहीं है, उन रूटों पर चलने वाले यात्रियों से पुराना किराया ही लिया जा रहा है।