{"_id":"5e35cc208ebc3e4b18059213","slug":"bsnl-office-relying-on-four-employees-nazibabad-news-mrt466767531","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनल के नौ कर्मचारियों ने लिया वीआरएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनल के नौ कर्मचारियों ने लिया वीआरएस
विज्ञापन
मात्र चार कर्मचारियों के भरोसे बीएसएनएल कार्यालय
नजीबाबाद। बीएसएनएल नजीबाबाद कार्यालय मात्र चार कर्मचारियों के भरोसे रह गया है। नजीबाबाद बीएसएनएल कार्यालय में मात्र 13 कर्मचारी कार्यरत थे। एसडीओ एमपी सिंह,जेई एनएस राणा सहित फोन मैकेनिक जयानंद, रमेश सिंह, सोमपाल, नरपाल, महेंद्रपाल, तालकेश्वर,आरएम मिश्री लाल सहित नौ कर्मचारियों ने 31 जनवरी को वीआरएस ले लिया।
अब बीएसएनएल नजीबाबाद कार्यालय पर वर्तमान में जेटीओ जितेंद्र सिंह, जेई अविनाश भटनागर, फोन मैकेनिक रामकिशन मीणा और आरएम राजेंद्र सिंह के कंधों पर एमबीएम एक्सचेंज और आरएसयू एक्सचेंज की जिम्मेदारी है। तकनीकी रूप से नजीबाबाद का बीएसएनल सेवाएं काफी समय से प्रभावित हैं। नजीबाबाद बीएसएनएल कार्यालय से 500 पीएनटी टेलीफोन कनेक्शन, 225 ब्रॉड बैंड कनेक्शन तथा एफटीटीएच की सेवाएं जुड़ी हैं।
बीएसएनल के अधिकांश कर्मचारियों के वीआरएस लेने से पुरानी भूमिगत केबिल लाइनों पर आधारित पीएनटी टेलीफोन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। बीएसएनएल के नजीबाबाद कार्यालय से भागूवाला, नांगलसोती, मंडावली और बड़िया एक्सचेंज जुड़े हैं।