फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Broken record of 33 years to appear in state merit list

Bijnor News: बिजनौर - राज्य मेरिट सूची में आने का 33 साल का टूटा रिकॉर्ड

Wed, 26 Apr 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 26 Apr 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Broken record of 33 years to appear in state merit list
- इससे पहले हल्दौर के एक विद्यालय की छात्रा ने राज्य मेरिट सूची में जगह बनाई थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। जिले की बेटियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में पिछले 33 साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। चार छात्राएं परीक्षा परिणाम की राज्य मेरिट सूची में स्थान बनाने में कामयाब रही हैं। इससे पहले इससे पहले हल्दौर के एक विद्यालय की छात्रा ने राज्य मेरिट सूची में जगह बनाई थी।

शासन का बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर जोर है। डीएम उमेश मिश्रा व सीडीओ पूर्ण बोरा बालिका स्कूलों में जाकर बेटियों को पढ़ाई का सामान उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही अभियान के प्रति जागरूक कर रहे हैं। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के परीक्षाफल में अभियान का असर दिखाई पड़ा है। बड़ी संख्या में छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान बनाया है।
विज्ञापन


जिले की 04 छात्राओं ने परीक्षाफल की राज्य मेरिट सूची में स्थान बनाया है। इनमें तीन छात्राओं ने इंटर की मेरिट सूची और एक छात्रा ने हाईस्कूल की राज्य मेरिट सूची में स्थान बनाया है। राज्य मेरिट सूची में आई छात्राएं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को प्रेरणादायक बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





ये हैं राज्य मेरिट सूची में जगह बनाने वाली छात्राएं
इंटर की राज्य मेरिट सूची में लाला रिखीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज मौहंडिया की छात्रा इशिका राजपूत ने 482/500 अंक अर्थात 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करके छठा स्थान प्राप्त किया है। सेंट मेरी स्कूल मंडावली की छात्रा महक नूर ने 480/500 अंक अर्थात 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करके 08 वां स्थान तथा इसी विद्यालय की सानिया ने 478/500 अंक अर्थात 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करके 10 वां स्थान प्राप्त किया है। हाईस्कूल की राज्य मेरिट सूची में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अफजलगढ़ की छात्रा शीतल कुमारी ने 580/600 अर्थात 96.67 प्रतिशत अंक प्राप्त करके 09 वां स्थान प्राप्त किया है।



33 साल पहले भी शीतल ने ही बनाया था रिकाॅर्ड
चारों छात्राओं ने राज्य मेरिट सूची में स्थान बनाकर 33 साल पुराना रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। यह संयोग है कि 33 साल पहले राज्य मेरिट सूची में आने वाली भी छात्रा ही थी। सीडी इंटर काॅलेज हल्दौर की छात्रा शीतल कुमारी पुत्री सुधीश कुमार रस्तोगी ने वर्ष 1990 में हाईस्कूल की राज्य मेरिट सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। शीतल विदेश में विज्ञान शोध में कार्यरत हैं। इतना ही नहीं 2023 की हाईस्कूल की राज्य मेरिट सूची में स्थान बनाने वाली छात्रा भी शीतल कुमारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed