{"_id":"663518430a2dc18e070c3637","slug":"both-the-girls-who-insisted-on-marriage-were-recovered-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-123145-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शादी की जिद करने वाली दोनों युवतियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शादी की जिद करने वाली दोनों युवतियां बरामद
विज्ञापन
- साथ रहने की जिद पर अड़ीं हुई है दोनों युवतियां, परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए
- पुलिस ने बयान दर्ज कर भेजा वन स्टॉप सेंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। दस दिन पूर्व स्योहारा से एक साथ फरार हुई ब्यूटी पार्लर संचालिका दोनों युवतियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस को दिये बयान में दोनों युवतियों ने अपने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही दोनों एक साथ रहने की जिद पकड़े हुए हैं। पुलिस ने दोनों युवतियों को फिलहाल बयान दर्ज कर बिजनौर स्थित वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।
क्षेत्र निवासी दो युवतियां एक साथ रहकर ब्यूटी पार्लर चला रही थी। दोनों युवतियों ने एक साथ रहने की जिद के साथ 24 अप्रैल को फरार हो गई थी। फरार होने के बाद दोनों युवतियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कर सुप्रीम कोर्ट द्वारा समलैंगिक को मान्यता देने का हवाला देते हुए साथ रहने की बात कही थी। साथ ही दोनों युवतियों ने अपने परिजनों पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।
युवतियों का कहना था कि जब सुप्रीम कोर्ट द्वारा समलैंगिकता को मान्यता दी गई है तो हमें भी साथ रहने दिया जाये। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह का कहना है कि युवतियों के बयान दर्ज कर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। दोनों युवतियों का मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।