{"_id":"57c87d674f1c1b3d782cbe6a","slug":"both-camps-had-camped-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों खेमों ने लखनऊ में डाला डेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों खेमों ने लखनऊ में डाला डेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में जामा मस्जिद के इमाम अनवारूल हक और दूसरे खेमे के मौलाना फुरकान के बीच सियासी तलवारें खिंच गई है। दोनों खेमों ने लखनऊ में डेरा डाल दिया है। एक खेमा डीजीपी से मिला तो दूसरे खेमे ने मुख्यमंत्री से मिलकर अनवारूल हक की शिकायत की। मुख्यमंत्री को वीडियो की सीडी भी सौंपी।
मौलवी फुरकान खेमे की ओर से मुफ्ती यूसुफ इब्राहीम, मुफ्ती इकराम, सूबे के एक मंत्री, दो विधायक व पैगाम अमन कमेटी के अध्यक्ष शहबाज अंसारी के साथ कई लोग बृहस्पतिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इन लोगों ने अनवारूल हक की शिकायत की। अनवारूल के खिलाफ दर्ज मुकदमों के बारे में विस्तार से मुख्यमंत्री को जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र के साथ ही अनवारूल की वायरल हुई वीडियो की दो सीडी सौंपी। उधर, जिले के एक विधायक के साथ कई उलेमा भी लखनऊ में डीजीपी जाविद अहमद से मिले तथा अनवारूल हक को इंसाफ दिलाने को कहा। डीजीपी से कहा कि अनवारूल हक को साजिश के तहत फंसाया गया है। सूत्रों के मुताबिक दोनों खेमे अभी भी लखनऊ में डेरा डाले पड़े हैं। दोनों खेमों में जंग तेज हो गई है। दोनों खेमा एक दूसरे की गतिविधियां पर नजर रखे हुए है।
लोकेशन मिली, अनवारुल नहीं
बिजनौर में मोहल्ला चाहशीरी स्थित जामा मस्जिद के मौलाना अनवारूल हक की वीडियो वायरल होने के बाद से फरार है। प्रशासन को धमकी देने के मामले में माफी मांगने के बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई है। प्रशासन ने उनकी तलाश में पूरी तरह जाल बिछा दिया है। बुधवार की रात पुलिस को अनवारूल हक के किरतपुर इलाके में होने की सूचना मिली। पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बृहस्पतिवार को दिन में अनवारूल हक की लोकेशन मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ में मिलनी बताई गई, तो पुलिस की टीम वहां के लिए रवाना हो गई। पुलिस उस स्थान का पता तलाश कर रही है, जहां से अनवारूल हक ने प्रशासन से माफी मांगने की अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल की थी। एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक अनवारूल हक की तलाश में पुलिस टीम लगी है।