फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Books should be delivered to schools by March, instructions given

Bijnor News: मार्च तक स्कूलों में पहुंची जानी चाहिए किताबें, दिए निर्देश

Thu, 02 Feb 2023 09:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 02 Feb 2023 09:36 AM IST
विज्ञापन
Books should be delivered to schools by March, instructions given
बिजनौर कलक्ट्रेट से सर्व शिक्षा अभियान के प्रति जन जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवान
- निशुल्क दी जाने वाली किताबों के वितरण को लेकर ली बैठक
विज्ञापन

फोटो-2
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। स्कूलों में विद्यार्थियों को दी जाने वाली निशुल्क किताबों के संबंध में डीएम ने बैठक ली। जिसमें मार्च तक किताबों के स्कूलों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
बुधवार को कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम उमेश मिश्रा कहा कि सभी स्कूलों में माह मार्च 23 के प्रथम सप्ताह तक पाठ्य पुस्तकों को उपलब्ध कराया जाए। छात्र-छात्राएं समय पूर्वक उनका उपयोग कर सकें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि परिवहन के लिए निवादाएं आमंत्रित करते हुए पाठ्य पुस्तकों को एक एक स्कूल तक पहुंचाएं। बीएसए को निर्देश दिए कि कक्षा चार से आठ तक की निशुल्क पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति एवं वितरण नियमों के अनुसार कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उक्त कार्य में किसी अध्यापक को पाठ्यपुस्तक की ढुलाई में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। इस आशय की कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ पूर्ण बोरा, बेसिक शिक्षाधिकारी जयकरण यादव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मांगेराम, सहायक उपसंभागीय परिवहन अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
फोटो-3
बिजनौर। सर्व शिक्षा अभियान के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाए जाने के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
डीएम उमेश मिश्रा ने कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए कि प्रचार वाहन के लिए इस प्रकार रूटचार्ट उपलब्ध कराएं कि जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में समग्र शिक्षा अभियान का प्रचार प्रसार सम्भव हो सके। इस अवसर पर इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव, जिला समन्वयक सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed