फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BKU Lok Shakti asks for outstanding cane price payment

उत्तम शुगल मिल बरकातपुर पर धरना प्रर्दशन जारी

Thu, 02 Jul 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
BKU Lok Shakti asks for outstanding cane price payment
नांगलसोती के उत्तम शुगर मिल बरकातपुर पर धरने में बोलते भाकियू लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष चौ.वीर सिं? - फोटो : NAZIBABAD
गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर भाकियू लोक शक्ति ने दिया धरना
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। भाकियू लोक शक्ति ने गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर उत्तम शुगर मिल बरकातपुर पर धरना दिया। लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह ने चीनी मिल से तत्काल किसानों का 136 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य भुगतान तत्काल किए जाने की मांग की। उधर चीनी मिल प्रशासन ने किसानों को समयबद्ध गन्ना मूल्य भुगतान करने तथा जनपद की अन्य मिलों सें अधिक गन्ना मूल्य भुगतान करने का दावा किया।
भाकियू लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह के नेतृत्व में उत्तम शुगर मिल बरकातपुर मिल गेट पर गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर बुधवार को धरना शुरू किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा उत्तम शुगर मिल बरकातपुर, द्वारिकेश शुगर मिल बुंदकी, किसान सहकारी चीन मिल नजीबाबाद, बिजली, एथनॉल, सैनिटाइजर निर्माण करने के बावजूद किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं कर रहीं। उत्तम शुगर मिल पर किसानों का एक अरब 36 करोड़ रुपए बकाया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि जब तक समस्त गन्ना मूूल्य भुगतान नहीं होगा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन में राष्ट्रीय महासचिव पद्म सिंह, प्रदेश महासचिव सतवीर सिंह, मंडल महासचिव अमरीश कुमार, राम कुमार, विनीत राणा, अरुण कुमार, राहुल, कामेंद्र सिंह, अर्पण, राकेश राणा सहित अनेक किसान शामिल हुए। चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक विश्वास राज ने बताया कि 11 मार्च तक का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। चीनी के उठान के साथ समयबद्ध गन्ना मूल्य भुगतान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति से प्रेरित प्रदर्शन : चीनी मिल प्रबंधक
नजीबाबाद। चीनी मिल के प्रबंधक नरपत सिंह ने केवल उत्तम शुगर मिल पर धरना प्रदर्शन को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने जनपद की अन्य मिलों की अपेक्षा किसानों को समयबद्ध अधिक से अधिक गन्ना मूल्य भुगतान कराने की बात कही। प्रबंधक ने बताया कि चीनी और एथनॉल की बिक्री या फिर चीनी मिल को बिजली का भुगतान होने पर ही किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान किया जाता है। जल्द से जल्द भुगतान के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed