फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike riding ex-serviceman dies after hitting pole

Bijnor News: खंभे से टकरा कर बाइक सवार पूर्व सैनिक की मौत

Sat, 03 Feb 2024 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Bike riding ex-serviceman dies after hitting pole
स्योहारा। सुसराल से अपने घर जा रहे बाइक सवार पूर्व सैनिक की खंभे से टकरा कर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात्रि चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर नजराना निवासी राजेंद्र (59) पुत्र नत्थू सिंह अपनी ससुराल मेवानवादा से बाइक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह ग्राम जयरामपुर के निकट गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचा तो उसकी बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर लगने के कारण राजेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed