{"_id":"63a73b4f9f048575c4785f06","slug":"bike-rider-killed-in-a-road-accident-bijnor-news-mrt619144688","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
चांदपुर। चांदपुर धनौरा मार्ग पर वाहन से हुई टक्कर में बाइक सवार एक की मौत हो गई। एक घायल हो गया। वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
नहटौर थाने के गांव लल्लावाला निवासी मोहम्मद आवेश पुत्र ताजुद्दीन चांदपुर थाने के गांव मिर्जापुर बेला में अपने भाई की ससुराल में आया था। शनिवार की देर शाम बाइक से गांव मिर्जापुर बेला निवासी महमूद के साथ बाइक द्वारा चांदपुर की ओर आ रहा था। चांदपुर-धनौरा मार्ग पर गांव हरपुर के पास चांदपुर की ओर से आ रहे पिकप से हुई टक्कर में मोहम्मद आवेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महमूद घायल हो गया। घायल को निज अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय ने बताया कि पिकप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे।