फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor's gem will shine in the ongoing exhibition in Greater Noida

Bijnor News: ग्रेटर नोएडा में चल रही प्रदर्शनी में चमकेगा बिजनौर का नगीना

Thu, 21 Sep 2023 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bijnor's gem will shine in the ongoing exhibition in Greater Noida
ग्रेटर नोएडा में आयोजित प्रदर्शनी में बिजनौर की स्टाप उप​स्थित व्यापारी। स्रोत व्यापारी।
- प्रदर्शनी में जिले से कई उद्यमी पहुंचे, स्टाल लगाए
विज्ञापन

- वुड क्राफ्ट, बायोमास स्टाल, हैंडीक्राफ्ट बिखेरेंगे जलबा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर । यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की ओर से इंडिया एक्सपो सेंटर और मॉट ग्रेटर नोएडा में चल रही प्रदर्शनी में बिजनौर जनपद के कई उद्यमियों, व्यापारियों ने अपनी स्टॉल लगाई हैं। ग्रेटर नोएडा की प्रदर्शन में बायोमास स्टाल पराली के जलाने के प्रदूषण से निजात का संदेश दे रही है, तो बिजनौर में तैयार हेयर विग्स, वुड क्राफ्ट, हैंडीक्राफ्ट की कला अपना जलवा बिखेर रही है। नगीना से वुड क्राफ्ट के पांच बड़े व्यापारियों ने भी अपने स्टाल लगाकर नगीना की प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया है। उधर सीडीओ पूर्ण बोहरा ने बताया कि जिले के उद्यमियों को प्रदर्शनी में स्टॉल लगाने में मदद की जा रही है। हमारी टीम ने समन्वय कर स्टॉल बुक कराए हैं।
ग्रीन सोयल ऐनर्जी के स्वामी अनूप सिंह, प्रभा सिंह, पुलकित सिंह ने बताया कि अब धान की पराली, गन्ना के धुएं से प्रदूषण नहीं होगा। क्योंकि वह पराली, पत्ती आदि फसलों के अवशेषों से वह कोयला बना रहे हैं। इसकी बाजार में काफी मांग है। उन्होंने बताया कि गेहूं का डंठल गन्ने की पत्ती, मक्का का डंठल आदि का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

हेयर विग्स स्योहार के संचालक सलीम अहमद ने बताया कि उनकी विग के स्टाल पर काफी लोग आ रहे है और पसंद कर रहे हैं। उन्हें बताया कि उनकी ऑनलाइन बुकिंग ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष इरशाद मुल्तानी ने बताया कि एक स्टॉल नगीना डेवलपमेंट सोसाइटी ( जीआई) की ओर से लग रखी है, जिसमें वह खुद तथा प्रसिद्ध शिल्पकार मतलूब अहमद मौजूद हैं।

हैंडीक्राफ्ट के मोहम्मद इनाम, फरहान हैंडीक्राफ्ट के मोहम्मद जीशान व रॉयल हैंडीक्राफ्ट के स्वामी जुल्फिकार आलम के पुत्र ने स्टाल लगाई है। मोहम्मद आसिफ भी स्टाल से अपना कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed