फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor youth was arrested in Jammu and Kashmir with weapons

UP: जम्मू-कश्मीर में पहले भी अरेस्ट हुए बिजनौर के युवक, इंटेलिजेंस-एटीएस ने गांव में डाला था डेरा

Tue, 09 May 2023 10:12 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 May 2023 10:12 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर के युवक पहले भी जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार हो चुके हैं। उस समय भी इंटेलिजेंस और एटीएस की टीम ने बिजनौर के गांव में डेरा डाला था।

विज्ञापन
Bijnor youth was arrested in Jammu and Kashmir with weapons
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

भले ही आतंक और जम्मू कश्मीर का कनेक्शन पुराना है लेकिन बिजनौर के भी इससे तार जुड़ते रहे हैं। दो साल पहले भी अवैध असला की सप्लाई में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक युवक को कश्मीर में ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसकी जांच की आंच जिले तक पहुंची थी।

विज्ञापन


मंडावर थाना क्षेत्र के एक युवक को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया है। सेलून का काम करने वाले इस संदिग्ध की गिरफ्तारी से दो साल पुरानी याद ताजा हो गई। जब साल 2021 में आर्मी इंटेलिजेंस और एटीएस की टीम ने कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव डहरी में दो दिनों तक डेरा डाले रखा था। 
विज्ञापन


बता दें कि कि उस वक्त कश्मीर में असलहा के साथ डहरी का रहने वाला युवक जावेद गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद एटीएस और आर्मी इंटेलिजेंस की टीम ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम नूर अलीपुर भगवंत उर्फ डेहरी निवासी शमीम सलमानी और उसके पुत्र परवेज को गिरफ्तार किया था। शमीम का बड़ा पुत्र जावेद कश्मीर में हथियार के साथ गिरफ्तार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: मच्छर के विवाद में आपा खो बैठा भजीता, चाचा को दी ऐसी दर्दनाक मौत, परिवार में मच गई चीख-पुकार

अब मंडावर थाना क्षेत्र के गांव सहजादपुर निवासी युवक की गिरफ्तारी का इनपुट मिलने के बाद मंडावर पुलिस सक्रिय हो गई। मंडावर पुलिस ने उसके गांव में उक्त आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने पुलिस को बताया कि इस नाम का युवक कोई भी कश्मीर में रहकर काम नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: UP: लापता बेटी का नहीं लगा सुराग, सीसीटीवी फुटेज लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे परिजन, जताई अनहोनी की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed