{"_id":"645a32962d610dd4120d94b5","slug":"meerut-news-daughter-has-not-found-and-victim-family-demanded-for-recovered-to-ssp-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लापता बेटी का नहीं लगा सुराग, सीसीटीवी फुटेज लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे परिजन, जताई अनहोनी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लापता बेटी का नहीं लगा सुराग, सीसीटीवी फुटेज लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे परिजन, जताई अनहोनी की आशंका
Tue, 09 May 2023 05:16 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 09 May 2023 05:16 PM IST
सार
Meerut News : चार दिन बाद भी लापता बेटी का सुराग नहीं लगा। वहीं, मंगलवार को पीड़ित परिजन सीसीटीवी फुटेज लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे और बेटी की बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में नौचंदी थाना क्षेत्र से पिछले चार दिन से लापता चल रही 10वीं की छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला। छात्रा के परिजनों ने अपने स्तर से सीसीटीवी फुटेज निकलवाई, जिसमें छात्रा सड़क से गुजरती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज लेकर पीड़ित परिजन एसएसपी ऑफिस पहुंचे और बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए उसकी बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन
कुटी चौराहा निवासी 17 वर्षीय किशोरी के परिजन मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने इस साल दसवीं पास की थी। जिसकी टीसी लेने के लिए शनिवार को वह आरजी इंटर कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन इसके बाद से वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि पुलिस ने मदद नहीं की तो उन्होंने तेजगढ़ी चौराहे की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई। जिसमें किशोरी सड़क से गुजरती दिखाई दे रही है। आरोप है कि थाना पुलिस इस मामले में उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: चार साल से पुलिस को चकमा दे रहा माफिया 'बद्दो', होटल में पुलिस वालों को पार्टी देकर कस्टडी से हुआ था फरार
वहीं, मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज लेकर पीड़ित परिजन एसएसपी से मिले और बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए उसकी बरामदगी की मांग की। जिस पर अधिकारियों ने थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut: पति को कहा नपुंसक, तो दिया तीन तलाक, पान में जहर देने का आरोप, सात के खिलाफ मुकदमा