{"_id":"6a4e6874b0f7cc5fe5027177","slug":"bijnor-youth-shot-following-a-dispute-during-a-cricket-match-referred-to-meerut-in-critical-condition-2026-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: क्रिकेट मैच में हुए विवाद में युवक को गोली मारी, गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया; आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: क्रिकेट मैच में हुए विवाद में युवक को गोली मारी, गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया; आरोपी फरार
Wed, 08 Jul 2026 08:41 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 08 Jul 2026 08:41 PM IST
सार
बिजनौर के गांव बड़ा पाइमार निवासी रूपेंद्र राठी क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहा था। मैच के दौरान दूसरी टीम के युवकों से विवाद हो गया था। घर लौटते समय एक युवक ने रूपेंद्र को गोली मार दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किरतपुर में क्रिकेट मैच के दौरान हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर लौट रहे एक युवक को दूसरे युवक ने गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल को पहले पीएचसी किरतपुर और फिर बिजनौर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम मिठारी के निकट स्थित क्रिकेट मैदान पर बुधवार को दो टीमों के बीच मैच चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हो गई। मौके पर लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन घर लौटते समय विवाद ने गंभीर रूप ले लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि गांव डबासोवाला के निकट नहर पर आयुष निवासी गांव बाहुपुरा थाना किरतपुर ने रूपेंद्र राठी निवासी गांव बड़ा पाइमार को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल के साथी आकाश और विवेक निवासी ग्राम बड़ा पाइमार ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से रूपेंद्र को पीएचसी किरतपुर पहुंचाया गया, जहां से उसे बिजनौर मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के हायर सेंटर भेज दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी की तलाश में घेराबंदी की, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। इस संबंध में सीओ नजीबाबाद आकांक्षा गौतम का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। मामले की जांच की जा रही है।