फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Solar pumps become cheaper

और सस्ते हुए सोलर पंप, किसानों को होगा फायदा

Sun, 09 Feb 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bijnor: Solar pumps become cheaper
और सस्ते हुए सोलर पंप, किसानों को होगा फायदा
विज्ञापन

बिजनौर। सूरज की रोशनी से फसलों की सिंचाई और सस्ती हो गई है। केंद्र और राज्य सरकार ने सोलर पंप की कीमतों में कमी करते हुए सब्सिडी भी बढ़ा दी है। केंद्र सरकार ने एक फरवरी को बजट में अधिक से अधिक किसानों को सोलर पंप से जोड़ने की घोषणा की थी।
देश में पहले खेती मानसून पर निर्भर रहती थी। इसके बाद ट्यूबवेल आए। ट्यूबवेल ने खेती की तस्वीर बदल दी। किसानों के ट्यूबवेल को बिजली के कनेक्शन दिए गए। लेकिन बिजली की आपूर्ति, जर्जर लाइन और बिजली बिल किसानों के लिए समस्या बने रहे। इस समस्या का समाधान करने के लिए सरकार ने सोलर पंप से फसलों की सिंचाई को बढ़ावा दिया है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए। प्रधानमंत्री फसल सिंचाई योजना के अंतर्गत शुरू की गई सोलर सिंचाई योजना को किसानों ने अपनाया। सोलर पंप में सूरज की किरणों से फसलों की सिंचाई की जाती है। एक बार सोलर सेट लगवाने पर किसानों को कम से कम 20 साल तक बिजली के बिल से आजादी मिल जाती है। इस पर केंद्र व राज्य सरकार सब्सिडी देती हैं। सरकार ने सोलर पंप पर की कीमतों में काफी कमी की है। अब किसान को पहले से भी कम रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

75 प्रतिशत तक सब्सिडी
दो और तीन एचपी के सोलर पंप पर किसान को कुल कीमत का 25-25 प्रतिशत तथा पांच एचपी के सोलर पंप पर किसान को 40 प्रतिशत हिस्सा ही देना होगा। बाकी सब्सिडी केंद्र व प्रदेश सरकार से मिलेगी। एसी सोलर पंप में डीसी करंट को एसी में बदला जाता है। इससे सोलर पंप की क्षमता बढ़ती है। जहां वाटर लेवल ऊंचा होता है वहां पर दो या तीन एचपी के सोलर पंप लगाए जाते हैं। इससे गहरे वाटर लेवल पर पांच एचपी का सोलर पंप लगाया जाता है। उपनिदेशक कृषि जेपी चौधरी के अनुसार किसानों को सोलर पंपों से जोड़ा जा रहा है। सोलर पंप के दामों में कमी की गई है। योजना का लाभ पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलर पंप पर पुराने रेट
सोलर पंप कुल मूल्य राज्य की सब्सिडी केंद्र की सब्सिडी किसान की राशि
दो एचपी डीसी 124420 55989 31105 37326
दो एचपी एसी 124420 55989 31105 37326
तीन एचपी डीसी 188600 84870 47150 56580
तीन एचपी एसी 184554 83949 46139 55355
पांच एचपी 243590 48718 48718 146154
नए रेट
दो एचपी डीसी 113503 51076 34051 28376
दो एचपी एसी 113501 51075 34050 28376
तीन एचपी डीसी 155528 69988 46658 38882
तीन एचपी एसी 152028 68413 45608 38007
पांच एचपी 217550 65265 65265 87020
नोट : आंकड़े कृषि भवन से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed