{"_id":"624c1f4c28e93a08a925e833","slug":"bijnor-news-excise-department-have-five-accused-arrested-with-illegal-liquor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: टीम ने दबोचे पांच आरोपी, लग्जरी गाड़ियों से की जा रही थी अल्कोहल की तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: टीम ने दबोचे पांच आरोपी, लग्जरी गाड़ियों से की जा रही थी अल्कोहल की तस्करी
Tue, 05 Apr 2022 09:56 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 05 Apr 2022 09:56 PM IST
सार
आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को दबोच लिया है। टीम ने आरोपियों के पास से करीब 1400 लीटर अल्कोहल भी पकड़ा है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के चांदपुर में आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आबकारी विभाग की टीम ने 1400 लीटर अल्कोहल पकड़ लिया। पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। लग्जरी गाड़ियों से अल्कोहल की तस्करी की जा रही थी।
विज्ञापन
सोमवार शाम आबकारी विभाग को अल्कोहल की तस्करी किए जाने की सूचना मिली, जिस पर टीम ने चांदपुर में डेरा डाल दिया। रातभर गजरौला की ओर से आनी वाली गाड़ियों की निगरानी की गई। आखिरकार मंगलवार की तड़के चांदपुर में धनौरा रोड पर आंबेडकर चौक के पास चेकिंग के दौरान दो जायलो गाड़ी से 28 कैन बरामद की, जिनमें 1400 अवैध अल्कोहल भरा मिला। टीम ने मंडावर के मोहल्ला पटवारियान निवासी इफ्तखार, बिजनौर कोतवाली के गांव पेंदा निवासी सईद अहमद, मंडावर के मोहल्ला पटवारियान निवासी नसीम, थाना हीमपुर दीपा के गांव गंधौर निवासी सुंदर, चांदपुर निवासी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि मुख्य सरगना समेत दो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी : योगी सरकार में बुलडोजर का काम जारी, तीन इमारतों को किया ध्वस्त, देखिए बड़ी कार्रवाई की तस्वीरें
विज्ञापन
अल्कोहल पकड़ने में आबकारी निरीक्षक अभय सिंह, अमर सिह बौनाल, आबकारी निरीक्षक मोनिका यादव, आबकारी निरीक्षक सविता चौधरी समेत आबकारी की पूरी टीम रही। टीम की ओर से चांदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
आबकारी निरीक्षक सविता चौधरी ने बताया कि इस अल्कोहल की तीव्रता 97 डिग्री है, जिससे करीब चार हजार लीटर शराब बनाई जा सकती थी। उन्होंने बताया कि रातभर अलर्ट रहने के चलते ही अल्कोहल पकड़ने में कामयाबी मिल सकी।
यह भी पढ़ें: हादसों का कहर: पांच जिंदगियां खत्म... हाईवे पर मची थी चीख-पुकार, खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह, तस्वीरें