Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chandpur Assembly Constituency: Race among contenders intensifies within BJP-RLD

चांदपुर विधानसभा : भाजपा-रालोद में बढ़ी दावेदारों की होड़

Thu, 26 Nov 2026 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Chandpur Assembly Constituency: Race among contenders intensifies within BJP-RLD
- चांदपुर विधानसभा सीट से दावेदारी में महिला नेता की संख्या ज्यादा
विज्ञापन


- पिछले चुनाव में आमने-सामने थे भाजपा और रालोद, इस बार गठबंधन में मिलकर लड़ेंगे चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। चांदपुर विधानसभा सीट पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। भाजपा और रालोद के बीच गठबंधन होने के बाद दोनों ही दलों के नेताओं ने इस सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है।
क्षेत्र में जनसंपर्क और प्रचार के जरिए नेता अपनी सक्रियता दिखा रहे हैं। हालांकि, अभी तक गठबंधन में यह तय नहीं हुआ है कि चांदपुर सीट किस दल के खाते में जाएगी। इसके बावजूद दोनों दलों में दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर सपा ने जीत हासिल की थी। उस समय रालोद और सपा का गठबंधन था। वहीं, इस बार राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। अब रालोद और भाजपा गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। ऐसे में दोनों दलों के नेताओं की निगाहें चांदपुर सीट पर टिकी हैं।
विज्ञापन




- रालोद से दावेदार

रालोद से पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी, डॉ. भूपेंद्र तोमर, अंकुल चौधरी समेत कई नेता दावेदारी कर रहे हैं। समाजसेवी आभा सिंह भी क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी दावेदारी के लिए जनसंपर्क कर रही हैं। चर्चा है कि बिजनौर की जगह रालोद को चांदपुर सीट मिली, तो डॉ. नीरज चौधरी वहां से दावेदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- भाजपा से दावेदार

भाजपा से पूर्व विधायक कमलेश सैनी, पूर्व प्रत्याशी कविता चौधरी, डॉ. मूलचंद सैनी, शक्ति भारद्वाज मित्तल, कपिल चौधरी, डॉ. अनिल सिंह समेत कई नाम चर्चा में हैं। खास बात यह है कि इस सीट पर महिला दावेदारों की संख्या भी अच्छी-खासी है।



- सपा से दावेदार

सपा की ओर से फिलहाल वर्तमान विधायक स्वामी ओमवेश के अलावा संसार सिंह, रफी सैफी और सविता सैनी के नाम सामने आ रहे हैं।



- पिछले चुनाव में थे आमने-सामने, अब साथ लड़ेंगे चुनाव



पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा और रालोद के प्रत्याशी चांदपुर सीट पर एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में थे। उस समय रालोद सपा के साथ गठबंधन में थी। अब राजनीतिक परिस्थितियां बदल चुकी हैं। भाजपा और रालोद एक साथ गठबंधन में हैं। ऐसे में दोनों दलों के नेताओं की दावेदारी के बीच सीट का बंटवारा दिलचस्प होने की संभावना है।

-- हमारी पार्टी तो गठबंधन के साथ सभी सीटों पर तैयारी कर रही है। कौन सी सीट मिलेगी, यह शीर्ष नेताओं का निर्णय होगा। हमारी पार्टी के भी नेता टिकट के लिए दावेदारी और तैयारी कर रहे हैं। -ओमपाल कश्यप, जिलाध्यक्ष, रालोद




-- सभी को दावेदारी का अधिकार है। हमारे नेता फिलहाल सभी पर तैयारी कर रहे हैं। पार्टी हाईकमान का जो भी निर्णय होगा, उसके अनुसार चुनाव में सभी पदाधिकारी और नेता काम करेंगे। -भूपेंद्र चौहान बॉबी, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed