{"_id":"6b073921e83d0986360003ea","slug":"seven-decade-old-phc-building-in-a-dilapidated-state-plaster-falling-from-the-ceiling-bijnor-news-c-27-1-bij1027-196450-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सात दशक पुराना पीएचसी भवन जर्जर, छत से गिर रहा प्लास्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सात दशक पुराना पीएचसी भवन जर्जर, छत से गिर रहा प्लास्टर
विज्ञापन
पीएचसी कासमपुर गढ़ी के जर्जर भवन। संवाद
अभियान :
- बरसात में छत से टपकता है पानी, हादसे का बना खतरा
- जर्जर भवन में बैठकर रही चिकित्सक और स्टाफ कर रहा मरीजों का इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। पीएचसी कासमपुर गढ़ी में अस्पताल के भवन की स्थिति बदहाल है। करीब सात दशक पहले बना स्वास्थ्य केंद्र का भवन अब जर्जर स्थिति में है। केंद्र की छत से प्लास्टर गिर रहा है, वहीं छत और दीवारों में दरारें आ रही हैं। ऐसे में बरसात के दौरान छत टपकने लगती है। जर्जर भवन में ही चिकित्सक, स्टाफ बैठकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इससे हादसा होने का खतरा बना हुआ है।
कासमपुर गढ़ी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन में रोगी वार्ड, कार्यालय, औषधि कक्ष व स्टोर रूम की छतों की हालत खराब है। थोड़ी सी वर्षा होते ही छतें टपकने लगती हैं। इतना ही नहीं छतों का प्लास्टर टूटकर नीचे गिर रहा है। बरसात में भवन की छत टपकने से यहां रखी औषधि व अभिलेख खराब हो जाते हैं। वहीं रोगी को लिटाने की भी व्यवस्था नहीं है। इससे अस्पताल आने वाले रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां पर रोजाना 150 मरीज से अधिक दवाई लेने आते हैं। यहां चिकित्सक व अन्य स्टाफ की भी कमी है। इस संबंध में पीएचसी प्रभारी डॉ. खालिद अख्तर का कहना है कि भवन की स्थिति के बारे में उच्चाधिकारियों को लिखित व मौखिक बताया जा चुका है। उनके निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
-- आवास को कार्यालय के रूप में किया जा रहा प्रयोग
खस्ताहाल भवन होने से पीएचसी परिसर में एक आवास को कार्यालय के रूप में प्रयोग करना पड़ रहा है। वहीं कुष्ठ रोग चिकित्सक के बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। जबकि, नेत्र टेक्नीशियन भी यहां सप्ताह में दो दिन बुधवार व शनिवार को ही आते हैं। परिसर में तीन एंबुलेंस कबाड़ व झाड़ियां के बीच खड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
-- बारिश के दिनों में होती है ज्यादा परेशानी : परमजीत कौर
मरीज परमजीत कौर का कहना है कि औषधि कक्ष की हालत भी खस्ताहाल है। छत का प्लास्टर भी जगह-जगह से गिर रहा है। यहां बारिश के दिनों में दवाइयां पानी में भीगने से खराब हो जाती हैं। भवन का निर्माण कराया जाए।
-- रोगियों को बैठने तक की जगह नहीं मिलती : मंजीत सिंह
मरीज मंजीत सिंह ने बताया कि पीएचसी पर भवन के अभाव में आवास में भी कार्यालय चल रहा है। वर्षा के दौरान रोगियों को बैठने का स्थान नहीं मिल पाता है। शीघ्र नए भवन का निर्माण कराया जाए।
-- वार्ड में भर्ती रोगियों को होती है परेशनी : मोहम्मद अजहर
मरीज मोहम्मद अजहर ने कहा कि पीएचसी का भवन जर्जर स्थिति में है। बरसात के दिनों में कक्ष की छत से पानी टपकता रहता है। वार्ड में भर्ती रोगियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जर्जर भवन की हालत देख हर समय डर लगा रहता है। भवन निर्माण होना चाहिए।
-- जर्जर भवन में दुर्घटना होने की संभावना : मुनीफ सैफी
तीमारदार मुनीफ सैफी का कहना है कि भवन में जगह-जगह दरारें हैं। छत से प्लास्टर छूटकर गिरता रहता है। इससे भर्ती रोगी के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। भवन का निर्माण अथवा मरम्मत होनी चाहिए।
-- वर्जन :
शासन से बजट की मांग की गई है। बजट आने के बाद पीएचसी कासमपुर गढ़ी के भवन की मरम्मत कराई जाएगी। ताकि, कोई दुर्घटना न हो। - डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर