फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Death of a woman in a family dispute and victim members are demanding action

Bijnor: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके वालों ने किया हंगामा, कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन

Sat, 11 Feb 2023 04:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 Feb 2023 04:47 PM IST
सार

Bijnor News : पारिवारिक विवाद के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन
Bijnor News: Death of a woman in a family dispute and victim members are demanding action
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के राजा का ताजपुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने पति व परिजनों पर गला घोंटकर मारने का आरोप लगाया है। उधर, सूचना मिलते ही सीओ चांदपुर व नूरपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


ताजपुर नई बस्ती निवासी ओमपाल सिंह की शादी 10 वर्ष पूर्व ग्राम सिसोना पिलाना निवासी सविता देवी हुई थी | सविता के भाई शेर सिंह का आरोप हे कि ओमपाल शराब पीकर मेरी बहन के साथ रोज मारपीट करता था। बताया कि बहन का कई बार फोन आया कि मेरे साथ मारपीट की गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी बहन के साथ मारपीट की गई और फिर गला घोंटकर मार दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगने पर पहुंचे मायके वालों ने काफी हंगामा किया और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद सीओ चांदपुर सुनिता दहिया, थाना प्रभारी नीरज शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: हादसे में चकनाचूर हुई बग्गी, कई लोगों को घसीटते हुए ले गया ट्रक, तीन ने मौके पर तोड़ा दम, मचा कोहराम

वहीं पुलिस ने मृतक के पति ओमपाल को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। मृतक के मायके वालों को ग्रामिणों ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन, वे कारवाई की मांग पर अड़े हैं। मृतक महिला के दो छोटे बच्चे हैं। इनमें एक लड़का और एक लड़की है।

यह भी पढ़ें: UP: रहस्य बना दरोगा की मौत का राज, आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस नाकाम, मोबाइल में मिला अहम सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed