{"_id":"6005dad94b582d03f83e44f0","slug":"bijnor-farmers-burn-copies-of-agricultural-laws-protest-in-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: किसानों ने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं, पंचायत में किया विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: किसानों ने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं, पंचायत में किया विरोध
Tue, 19 Jan 2021 12:30 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:30 AM IST
सार
- भाकियू लोकशक्ति की ओर से गांव जटपुरा बौंडा में आयोजित पंचायत में किया विरोध
विज्ञापन
farmer
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की ओर से गांव जटपुरा बौंडा में आयोजित पंचायत में किसानों ने तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को सौंपा।
भाकियू लोकशक्ति की गांव जटपुरा बौंडा में जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह की अध्यक्षता में पंचायत हुई। चौ. वीर सिंह ने तीनों कृषि कानूनों के विरोध में करीब दो माह से चल रहे आंदोलन के प्रति सरकार के रवैये और किसानों की गन्ना मूल्य भुगतान आदि समस्याओं के प्रति उदासीनता पर चिंता व्यक्त की।
किसानों ने 20 जनवरी को बिजनौर जिला मुख्यालय पर भाकियू लोकशक्ति के बैनर तले आंदोलन करने की चेतावनी दी। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को किसानों की प्रमुख मांगों से संबंधित प्रधानमंत्री को ज्ञापन देकर तीनों काले कृषि कानूनों को रद्द करने, एमएसपी न्यूनतम समर्थन मूल्य को गारंटी कानून बनाने, पेराई सत्र 2019-2020 के गन्ने का बकाया भुगतान कराने सहित विभिन्न मांगों को पूूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
पंचायत में मंडल महासचिव अंबरीश चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, जिला महासचिव अजयपाल सिंह, नरेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र चौधरी, मुबारिक हसन, आबिद, हाजी वहीद, जयप्रकाश, अमर सिंह, घसीटा, शौकीन, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।