{"_id":"6a21b04e7c1e30b8030fe713","slug":"bijnor-determination-of-foetus-busted-in-nurpur-three-arrested-including-a-female-broker-2026-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: नूरपुर में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, दलाल महिला समेत तीन गिरफ्तार, ऐसे बनाई पकड़ने की प्लानिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: नूरपुर में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, दलाल महिला समेत तीन गिरफ्तार, ऐसे बनाई पकड़ने की प्लानिंग
Thu, 04 Jun 2026 10:35 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:35 PM IST
सार
हरियाणा के गुरुग्राम की टीम ने बिजनौर जिले के नूरपुर में छापा मारकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 25 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। छापे के दौरान टीम ने पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद की है।
विज्ञापन
गिरफ्तार तीनों आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के गुरुग्राम की पीसीपीएनडीटी टीम ने बृहस्पतिवार को नूरपुर में भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने दलाल महिला समेत तीन को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ टीम ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
गुरुग्राम की टीम को फरीदाबाद की महिला द्वारा बिजनौर में भ्रूण लिंग जांच कराने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने फरीदाबाद निवासी गर्भवती महिला रीमा को नकली ग्राहक बनाया। सीएमओ डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि दलाल महिला रेनू से 25 हजार रुपये में लिंग जांच कराने का सौदा तय हुआ। इसके बाद रीमा दलाल रेनू के साथ बिजनौर के नूरपुर पहुंची। रास्ते में 20 हजार रुपये लेने के बाद वह उसे नूरपुर स्थित एक बैंक के पास ले गई। कुछ देर बाद एक कार से आए व्यक्ति ने रीमा और रेनू को पास के एक मकान में पहुंचाया। एक कमरे में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से भ्रूण लिंग जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
रीमा के इशारे के बाद टीम ने छापा मारा। मौके पर टीम ने अल्ट्रासाउंड करने वाले मनोज कुमार निवासी बसेड़ाकुंवर, धामपुर, दलाल रेनू, पीपला जागीर निवासी नरदेव को पकड़ा। नरेदव के मकान में ही भ्रूण लिंग जांच का खेल चल रहा था। जांच में गुरुग्राम टीम के नोडल डॉ. देवेंद्र सिंह सोलंकी, मेडिकल ऑफिसर डॉ. हरीश कुमार, बिजनौर के पीसीपीएनडीटी नोडल डॉ. राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार अजब सिंह, क्लर्क विनोद कुमार सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
भ्रूण लिंग जांच की और बताया लड़का है
पूछताछ में ग्राहक रीमा ने दलाल रेनू की पहचान कर बताया कि इसने ही भ्रूण लिंग जांच परीक्षण कराया। साथ ही अल्ट्रासाउंड करने वाले मनोज की पहचान करके बताया कि इसी व्यक्ति ने अल्ट्रासाउंड करके गर्भ में लड़का होने की पुष्टि की।
पांच हजार रुपये दिए थे ऑनलाइन
टीम के अनुसार नकद दिए गए नोटों के नंबर पहले से दर्ज किए गए थे। तय 25 हजार रुपये में से पांच हजार ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए थे। जबकि, 20 हजार रुपये नकद दिए। पूछताछ में दलाल रेनू ने बताया कि 12 हजार रुपये बाद में उसके खाते में जमा कराए जाने थे।

भ्रूण लिंग जांच में तीसरी बार पकड़ा गया मनोज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, भ्रूण लिंग जांच में मनोज कुमार तीसरा बार पकड़ा गया है। इससे पहले धामपुर के धामपुर की न्यू सिटी कॉलोनी में सोनीपत की टीम ने छापा मारा था। यहां भी मनोज कुमार इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में पता चला कि मनोज के पास अल्ट्रासाउंड संचालन की कोई वैध योग्यता नहीं है। वह केवल 12वीं तक पढ़ा हुआ है। ----
मौके से यह हुआ बरामद
कार्रवाई के दौरान जीई मेडिकल सिस्टम की एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद की गई। इसके अलावा एक प्रोब, चार्जिंग अडैप्टर और अल्ट्रासाउंड जेल की बोतल भी बरामद हुई। उपकरणों को काले रंग के पिट्ठू बैग में रखकर सील किया गया।

ऐसे हुआ पूरा घटनाक्रम
-गुरुग्राम प्रशासन को बिजनौर में अवैध भ्रूण लिंग जांच कराने की सूचना मिली
-फरीदाबाद की गर्भवती महिला को नकली ग्राहक बनाया
-दलाल रेनू से 25 हजार रुपये में तय हुआ था भ्रूण लिंग जांच का सौदा
-पांच हजार रुपये ऑनलाइन और 20 हजार रुपये नकद दिए गए
-ग्राहक रीमा के इशारे पर नूरपुर के एक मकान पर मारा छापा
-पीसीपीएनडीटी एक्ट, एनएमसी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में एफआईआर

ये बोलीं डीएम
नूरपुर में गुरुग्राम की टीम ने भ्रूण लिंग जांच का मामला पकड़ा है। इसे देखते हुए पूरे जिले में जांच कराई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
-जसजीत कौर, डीएम, बिजनौर
सीएमओ ने ये कहा
नूरपुर में जो मामला पकड़ा है, उसमें स्थानीय टीम मौके पर मौजूद थी। सभी नोडल अधिकारियों को ऐसे मामलों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर