फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Banaili river bridge opened for Kanwariyas

Bijnor News: कांवड़ियों के लिए खोला गया बनैली नदी का पुल

Thu, 16 Jul 2026 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Banaili river bridge opened for Kanwariyas
अफजलगढ़। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश के बाद भूतपुरी-जसपुर मार्ग स्थित बनैली नदी का पुल कांवड़ लाने वाले शिवभक्तों के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम और एपी ने कांवड़ मार्ग को लेकर भूतपुरी-जसपुर मार्ग स्थित बनैली नदी के बंद पड़े पुल का निरीक्षण किया था। उन्होंने कांवड़ियों के लिए पुल खोले जाने तथा अन्य बड़े व भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए हाइटगेज लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बुधवार को भारी वाहनों पर रोक लगाने के लिए पुल के दोनों ओर हाइटगेज लगा दिए गए। वहीं, कांवड़ यात्रा के लिए पुल के दोनों ओर बनवाई गई दीवार के कुछ हिस्से को तोड़कर मार्ग खोल दिया गया। उत्तराखंड सहित प्रदेश के बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर आदि जनपदों से आने-जाने वाले हजारों कांवड़िए भूतपुरी तिराहे से निकलते हैं, जो बनैली नदी के पुल से होकर उत्तराखंड के जसपुर और काशीपुर आदि स्थानों को जाते हैं। ज्ञात रहे कि बनैली नदी के पुल के गार्डरों में वर्टीकल क्रैक आने से क्षतिग्रस्त होने के कारण लोक निर्माण विभाग ने इसे पहले पत्थर और सीमेंटेड ब्लॉक से बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed