{"_id":"625f027fe7f121312572a1be","slug":"baby-girl-sleeping-with-mother-missing-bijnor-news-mrt585207414","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह की मासूम के रात्रि में घर से गायब हो जाने पर हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह की मासूम के रात्रि में घर से गायब हो जाने पर हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना (बिजनौर)। मां के साथ सो रही एक माह की मासूम के रात में घर से गायब हो जाने पर हड़कंप मच गया। रातभर परिजन और पुलिस बच्ची को तलाशते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला व थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा पुलिस टीम को जांच में लगाया।
नगर के मोहल्ला शेख सराय निवासी कसीम मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। कसीम की पत्नी मुमताज ने बताया कि वह अपनी एक माह की सबसे छोटी बेटी अक्शा के साथ घर के बरामदे में पलंग पर सो रही थी। उसके साथ उसका एक करीब आठ वर्षीय पुत्र भी इसी पलंग पर लेटा हुआ था। मुमताज का कहना है कि सोमवार रात करीब 2:30 बजे उसके पति हैंडीक्राफ्ट का काम करके घर लौटे तथा गेट का मुख्य दरवाजा बंद करना भूल गए तथा सो गए। मुमताज का आरोप है कि रात करीब तीन बजे उसने अपनी एक माह की बेटी को दूध पिलाया तथा उसे गहरी नींद लग गई, जब करीब 3:30 बजे उसकी आंख खुली तो बिस्तर पर नहीं थी। सूचना के बाद मंगलवार की सुबह मौके पर सीओ सुमित शुक्ला व थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे मौके पर पहुंचे तथा जानकारी जुटाई। सीओ का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। पीड़ित परिवार से तहरीर प्राप्त हो गई है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।