फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Baba Saheb's statue was removed

Bijnor News: बाबा साहब की प्रतिमा को हटवाया

Tue, 25 Feb 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 25 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Baba Saheb's statue was removed
चंदक/मंडावर। बहादरपुर जट में बिना अनुमति स्थापित की गई बाबा साहब की प्रतिमा को हटवा दिया गया। सुपुर्दगी में देते हुए एक ग्रामीण के घर प्रतिमा को सुरक्षित रखवाया गया है। हालांकि इसके लिए पुलिस और प्रशासन को रात में एक बजे तक जद्दोजहद करनी पड़ी। कई बार ग्रामीणों के संग नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

रविवार को थाना मंडावर क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर जट में आंबेडकर भवन की खाली पड़ी भूमि पर गांव वालों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी थी। एक पक्ष ने इसका विरोध करते हुए पुलिस प्रशासन को खबर दी। मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। दिनभर चली गहमागहमी के बाद गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई।
विज्ञापन

दिन में कई बार प्रशासन द्वारा बिना परमिशन स्थापित प्रतिमा को हटाए जाने के लिए कहा गया। ऐसे में अनुसूचित जाति की महिला और पुरुष प्रतिमा के पास बैठ गए और हटाने का विरोध करते रहे। ग्रामीणों का कहना था के प्रतिमा आंबेडकर भवन की भूमि पर लगी है। इसे किसी भी स्थिति में हटने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम, सीओ और थानाध्यक्ष मंडावर मौजूद रहे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि प्रतिमा स्थापित कराने की अनुमति प्राप्त कर लो फिर हम प्रतिमा लगवा देंगे। रात में एक बजे तक गहमागहमी चलती रही। बाद में पुलिस और प्रशासन के आश्वासन पर ग्रामीण खुद ही प्रतिमा को हटाने पर राजी हुए। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि जमीन आंबेडकर पार्क के नाम दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed