फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Baba Jujhar Singh House stood first in the Kavishri competition

Bijnor News: कविश्री प्रतियोगिता में बाबा जुझार सिंह हाउस रहा प्रथम

Thu, 14 Nov 2024 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Baba Jujhar Singh House stood first in the Kavishri competition
अफजलगढ़। मीरी पीरी खालसा अकादमी अगवानपुर में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर अंतर सदनीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कविश्री प्रतियोगिता में गुरु की महिमा का वर्णन किया गया, जिसमें बाबा जुझार सिंह हाउस के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान, बाबा अजीत सिंह हाउस के विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान व बाबा जोरावर सिंह हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता को चार हाउस में बांटा गया। सर्वप्रथम प्रतियोगिता का प्रारंभ ईश्वर की महिमा का गुणगान करते हुए कीर्तन से किया गया। इसमें बाबा फतेह सिंह ने हाउस के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान, बाबा जूझार सिंह हाउस के विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान व बाबा जोरावर सिंह हाउस के विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कथा में पंजाबी प्रार्थना, मूल मंत्र, अरदास, बारहमाह का अंग्रेजी में अनुवाद करते हुए अर्थ बताया गया। जिसमें बाबा अजीत सिंह हाउस के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान, बाबा फतेह सिंह हाउस के विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान व बाबा जूझार सिंह हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाणी कंठ प्रतियोगिता में सभी धर्मों को समान मानते हुए हिन्दू, मुस्लिम, सिख धर्म से जुड़े प्रश्न पूछे गए। जिसमें बाबा जोरावर सिंह हाउस के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान, बाबा फतेह सिंह हाउस के विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान व बाबा अजीत सिंह हाउस के विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में बाबा फतेह सिंह हाउस के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान, बाबा अजीत सिंह हाउस के विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान व बाबा जोरावर सिंह हाउस के विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मलाला/दस्तार प्रतियोगिता में बाबा जोरावर सिंह हाउस के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान, बाबा जुझार सिंह हाउस के विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान व बाबा फतेह सिंह हाउस के विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed