फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   B.Tech student dies in Roorkee

छात्र की रुड़की में सड़क दुर्घटना में मौत

Sun, 15 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
B.Tech student dies in Roorkee
मंडावर। बाइक से अपने साथी के साथ कमरे पर लौट रहे बीटैक के एक छात्र और साथी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। छात्र बिजनौर के ग्राम हुसैनपुर का रहने वाला था। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक छात्र दो बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी ऋषिपाल का पुत्र शिवपाल उर्फ बिट्टू काफी समय से रुड़की में रहकर बीटैक की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार शाम वह किसी काम से अपने साथी उत्तराखंड के खटीमा के रहने वाले रोहित के साथ रुड़की के पास ही स्थित भगवानपुर गया था। परिजनों के अनुसार रात जब वह भगवानपुर से अपने साथी सहित रुड़की स्थित अपने कमरे पर लौट रहा था। इसी दौरान उनकी बाइक रास्ते में खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई और शिवपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिवपाल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोगों के साथ परिजन रुड़की पहुंचे। वहां पर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अपने गांव हुसैनपुर में ले आए। परिजनों के अनुसार मृतक शिवपाल दो बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed