फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Area residents upset due to dirt in Harswada

Bijnor News: हर्सवाड़ा में गंदगी से क्षेत्रवासी परेशान

Thu, 05 Jan 2023 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Area residents upset due to dirt in Harswada
नजीबाबाद के हर्सवाड़ा में आबादी के बीच डाला जा रहा कूड़ा। - फोटो : NAZIBABAD
हर्सवाड़ा में गंदगी से क्षेत्रवासी परेशान
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। ग्राम पंचायत हर्सवाड़ा के ईदगाह मार्ग पर कई स्थानों पर आबादी के बीच कूड़े के ढेर से वातावरण दूषित है। ग्राम पंचायत के सफाई कर्मचारियों की उपेक्षा से क्षेत्रवासियों में रोष है।
नगर की आबादी से जुड़ी ग्राम पंचायत हर्सवाड़ा के ग्राम प्रधान और सफाई कर्मचारियों की उदासीनता से क्षेत्र में कई स्थानों पर आबादी के बीच कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। ईदगाह मार्ग पर आबादी के बीच दो-तीन प्लॉटों में सफाई कर्मचारी और क्षेत्रवासी कूड़ा डाल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ईदगाह के आसपास खाली पड़े प्लॉट से गंदगी साफ करने की औपचारिकता की जाती है। सफाई कर्मचारी कई-कई दिन काम पर न आने तथा कार्य के प्रति उदासीनता से क्षेत्रवासियों में रोष है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत भी हर्सवाड़ा क्षेत्र में कूड़ा प्रभावित क्षेत्रों में ग्राम पंचायत द्वारा ध्यान न दिए जाने से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं क्षेत्रवासी
क्षेत्र में एक चिकित्सक का प्लॉट खाली पड़ा है जिसमें गंदा पानी जमा है, आसपास के लोग और सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत की उदासीनता से कूड़ा डाल रहे हैं।
- मो.अहसान, ईदगाह रोड हर्सवाड़ा।
हर्सवाड़ा में आबादी के बीच ईदगाह रोड पर कई स्थानों पर कूड़ा डाला जाता है। दूषित वातावरण से संक्रामक रोग फैलने की संभावना बनी हुई है। शिकायत के बावजूद ग्राम पंचायत ध्यान नहीं देती।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नूर आलम व मो.साबिर, निवासी हर्सवाड़ा।
ग्राम पंचायत हर्सवाड़ा में सफाई के लिए पर्याप्त कर्मचारी तैनात हैं। खाली पड़े प्लॉट में कूड़ा डालने से रोका जाएगा। क्षेत्र की सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराई जाएगी।
- राकेश कुमार, एडीओ पंचायत नजीबाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed