फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Are these potholes or 'wells of death' on the road?

यूपी के जिले का हाल: सड़क पर ये गड्ढे हैं या मौत के कुएं, यहां हर रोज होते हैं हादसे

Tue, 27 Sep 2022 07:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 27 Sep 2022 07:30 PM IST
सार

बिजनौर जिले में रेलवे फाटक और बाईपास रोड स्थित बकली फाटक के पास सड़क में काफी गहरे गड्ढे हैं। इनकी वजह से रोजाना हादसे होते हैं।

विज्ञापन
Are these potholes or 'wells of death' on the road?
बिजनौर जिले का हाल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर शहर में रेलवे फाटकों के पास सड़कों पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनमें गाड़ियां हिचकोले खा रही हैं। अभी न तो रेलवे विभाग और न ही पीडब्ल्यूडी विभाग ने इनकी सुध ली है। गड्ढों की वजह से कई बार हादसे भी हो गए हैं और हो भी रहे हैं।

विज्ञापन


शहर में चक्कर रोड पर सेंट मेरी स्कूल के पास वाले फाटक के आसपास गड्ढों का जाल बुना हुआ है। फाटक के पास काफी गहरे गड्ढे हैं, जिनकी वजह से हमेशा हादसा होने का डर बना रहता है। कई माह से इन गड्ढों को भरा नहीं गया है। अब बारिश होने की वजह से गड्ढे और भी ज्यादा बढ़ गए हैं। वहीं बिजनौर बाईपास रोड स्थित बकली फाटक के पास भी सड़क में काफी गड्ढे हैं, लेकिन विभाग की नजर इन पर नहीं पड़ रही है। गड्ढों की वजह से पहले भी हादसे हो चुके हैं। लेकिन रेलवे और पीडब्ल्यूडी विभाग की आंखें नहीं खुल रही हैं। रेलवे लाइन के पास ही गहरे गड्ढे होने की वजह से गाड़ियां भी हिचकोले खा रही हैं।
विज्ञापन


काफी दिनों से हैं गहरे गड्ढे
शिवपाल सिंह ने बताया कि काफी दिनों से फाटक के पास गहरे गड्ढे हैं। मगर विभाग नजरअंदाज कर रहे हैं। इन गड्ढों की वजह से ही पहले कई हादसे हो चुके हैं। लेकिन रेलवे और पीडब्लूडी विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक गिरने से कई हो चुके हैं घायल
नितिन त्यागी ने कहा कि रोजाना फाटक के पास हो रहे गड्ढों में गाड़ियां हिचकोले खा रही हैं। कई बार बजरियों पर पहिया रपटने से बाइक सवार घायल भी हुए हैं। यह घटना आए दिन सामने आती रहती हैं।

फाटक के पास सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे
कमल चौधरी का कहना है कि चक्कर रोड पर सेंटमेरी स्कूल के पास वाले फाटक पर सड़क की स्थिति नाजुक है। गड्ढों के अलावा वहां सड़क का नामोनिशान तक मिट गया है। फाटक के पास सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे शेष रह गए हैं।

कई महीनों से फाटक के पास सड़क में गड्ढे बरकरार
गजेंद्र सिंह ने कहा कि फाटक के पास तो सड़क ठीक होनी चाहिए। मगर विभागों के चक्कर में फाटक के पास सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं। कई महीने बीत जाने के बाद भी सड़क के गड्ढों को ठीक नहीं कराया गया है।

गड्ढे भरने को लेकर विभाग करें काम
सहदेव ने बताया कि बारिश होने के बाद गड्ढों का आकार बढ़ गया है। जिससे हादसे होने का खतरा उतना ही ज्यादा हो गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग गड्ढों को भरने का काम नहीं कर रहा है। फाटक के पास हो रहे गड्ढों को लेकर विभाग को कुछ निष्कर्ष जरूर निकालना चाहिए।

यह भी पढ़ें: रिहायशी इलाके में संकट: पानी के लिए तरस गए मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, जानें पूरा मामला

गड्ढों से राहगीरों को हो रही परेशानी
हरेंद्र सिंह का कहना है कि फाटक के पास सड़क में गड्ढे होने से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। गहरे गड्ढों में वाहनों के पुर्जे भी हिल गए हैं। फाटक के पास सड़क में हो रहे गड्ढों को कई महीने बीत चुके हैं।

यह भी पढ़ें Ankita Bhandari Murder: होश उड़ा देंगे पुलकित के बड़े राज, महिला की जुबानी, पूर्व मंत्री के बेटे की पूरी कहानी

जान के लिए खतरा बन रहे गहरे गड्ढे
अभिषेक राठी ने बताया कि इन गड्ढों का नहीं भरा जाना, हादसे का कारण हो सकता है। गहरे गड्ढे में गाड़ी का पहिया जाने के बाद कई बार पहले भी हादसे हो चुके हैं। इसलिए फाटक के पास के ये गड्ढे जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed