फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Students of Medical College craving water

रिहायशी इलाके में संकट: पानी के लिए तरस गए मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, जानें पूरा मामला

Tue, 27 Sep 2022 06:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 27 Sep 2022 06:01 PM IST
सार

इस रिहायशी इलाके में पानी का संकट आ गया है। पानी ना आने से लोग परेशान हो रहे हैं। जानिए पूरा अपडेट।

विज्ञापन
Students of Medical College craving water
water - फोटो : pixy bay

विस्तार

ओवरहेड टैंक की मोटर फुंकने से राजकीय मेडिकल कॉलेज के महिला, पुरुष छात्रावास और स्टाफ के रिहायशी क्षेत्र में पानी का संकट गहरा गया। बाद में टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति कराई, लेकिन पानी की उपलब्धता नाकाफी साबित हुई। मेडिकल प्रशासन ने जल्द ही पानी की समस्या का समाधान करने की बात कही है।

विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे एमबीबीएस छात्र छात्राएं तीन दिन से पानी ना होने की समस्या से जूझ रहे हैं। सोमवार को मेडिकल छात्र-छात्राओं ने बताया कि तीन दिन पहले अचानक पानी आना बंद हो गया। जब उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि मेडिकल कॉलेज के मुख्य ओवरहेड टैंक की मोटर फुंक गई है। अतिरिक्त मोटर नहीं होने और फूंकी मोटर रिपेयर ना होने के कारण जलापूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के छात्रावासों में रह रहे छात्र-छात्राओं ने बताया कि इससे उनकी दिनचर्या एकदम थम सी गई है। नहाने, कपड़े धोने आदि की तो समस्या हो ही गई है। पीने तक का पानी उपलब्ध नहीं है। जिसके कारण भारी परेशानी के माध्यम से गुजर रहे हैं। जानकारी मिलने पर मेडिकल प्रशासन द्वारा टैंकरों से जलापूर्ति कराई गई लेकिन वो नाकाफी साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ankita Bhandari Murder: होश उड़ा देंगे पुलकित के बड़े राज, महिला की जुबानी, पूर्व मंत्री के बेटे की पूरी कहानी

इस संबंध में प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि मोटर वाइंडिंग करा ली गई है। मंगलवार सुबह को जल आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: खतरनाक इरादे: PFI सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद हुए चौंकाने वाले खुलासे, NIA-ATS की ताबड़तोड़ छापेमारी से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed