Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gang that trafficked young women who stepped out of their homes busted; they lure victims in romantic traps

Bijnor: घर की दहलीज़ लांघने वाली युवतियों को बेचने वाला गिरोह दबोचा, प्रेमजाल में फंसाकर करते थे ऐसा काम

Mon, 09 Nov 2026 09:59 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, बिजनौर
न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, बिजनौर Published by: Pratyush Sharma Updated Mon, 09 Nov 2026 09:59 PM IST
सार

प्रेमी बनकर जाल बिछाते हुए युवतियों को घर से बुलाकर बेच देने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को पकड़ा है। यह गिरोह हाल ही में अपना घर छोड़कर प्रेमी के पास जाने वाली युवती को नोएडा में बेचने की तैयारियों में लगा था।

विज्ञापन
Gang that trafficked young women who stepped out of their homes busted; they lure victims in romantic traps
युवतियों को बेचा

विस्तार

सोमवार को एएसपी देहात गौतम राय ने बताया कि थाना नजीबाबाद में एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी के कहीं चले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने छानबीन की तो सामने आया कि युवती सोनू निवासी महमूदपुर से फोन पर बात किया करती थी, सोनू ने प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का भरोसा दिलाया। मीठी-मीठी बातों में आकर युवती ने अपना घर छोड़ दिया और प्रेमी सोनू के कहने पर हरिद्वार जा पहुंची। हरिद्वार पहुंचने पर सोनू को फोन किया तो आरोपी ने खुद को दिल्ली में बताया, फिर अपने साथियों के कमरे पर जाने के लिए कहा।

विज्ञापन
Trending Videos

एक लाख में बेच दी थी युवती
आरोपी के साथियों, जिसमें महिलाएं भी थीं, उन्होंने युवती को बताया कि सोनू धोखेबाज है, अब वह घर भी नहीं जा सकती। फिर नजीबाबाद की युवती को एक लाख में कविता को बेच दिया था। अब कविता युवती को नोएडा में बेचने की तैयारी में लगी थी। इस बीच पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने मुखराम निवासी सुभाष नगर नजीबाबाद, शिवम निवासी सुभाष नगर नजीबाबाद, सिमरन उर्फ पूनम निवासी सुभाष नगर नजीबाबाद, ज्योति निवासी पुरानी चुंगी ऋषिकेश, कविता निवासी गांव जखवाला सहारनपुर और सोनू निवासी महमूदपुर चांदपुर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ही नहीं पत्नी को बेच चुका है एक आरोपी
पकड़े गए आरोपियों में शामिल शिवम ने रुड़की निवासी एक युवती से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद आरोपी की पत्नी ने एक बेटे को भी जन्म दिया। आरोपी शिवम ने 80 हजार रुपये लेकर दिल्ली के एक युवक को अपनी पत्नी बेच दी थी। करीब एक महीना तक आरोपी की पत्नी उसके साथ रही, फिर वहां से अपने पति के पास लौट आई थी।

प्रेमी बनकर जाल बिछाते हुए युवतियों को घर से बुलाकर बेच देने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को पकड़ा है। यह गिरोह हाल ही में अपना घर छोड़कर प्रेमी के पास जाने वाली युवती को नोएडा में बेचने की तैयारियों में लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed