फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Bhandari Murder: होश उड़ा देंगे पुलकित के बड़े राज, महिला की जुबानी, पूर्व मंत्री के बेटे की पूरी कहानी

Tue, 27 Sep 2022 05:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 27 Sep 2022 05:23 PM IST
विज्ञापन
Ankita Bhandari Murder: big secrets of Pulkit Arya has exposed by a woman in police inquiry
अंकिता भंडारी हत्या मामला। - फोटो : amar ujala

देश-दुनिया में बदनाम हुए उत्तराखंड के पूर्व मंत्री के बेटे पुलकित के खौफनाक कारनामे अलग-अलग राज्यों से भी खुलने शुरू हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक दंपती ने पुलकित को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए तो हर कोई हैरान रह गया। वहीं पुलिस अफसरों में भी हड़कंप मच गया। 



उधर, मामला मीडिया में आया तो पत्रकार दंपती के घर पहुंच गए। पत्रकारों ने पुलकित के बारे में सवाल-जवाब किए तो कई बड़े खुलासे हुए। वहीं पुलकित की सच्चाई जानकर अधिकारी भी दंग रह गए।

Ankita Bhandari Murder: big secrets of Pulkit Arya has exposed by a woman in police inquiry
पुलकित आर्य और अंकिता भंडारी - फोटो : अमर उजाला

महिला ने किया ये बड़ा खुलासा
मेरठ के सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व मंत्री के रिजॉर्ट में ढाई महीने पहले मैनेजर रहीं हैं। महिला ने आपबीती सुनाते हुए अपना दर्द भी बयां किया। उन्होंने बताया कि कई बार उन्हें भी परेशान किया गया। लेकिन वह अपने पति को लेकर वहां से खुद को बचाकर लौट आई थीं। महिला ने पूछताछ के दौरान खुलासा कि रिजॉर्ट में लड़कियों को लाकर उनके साथ दरिंदगी की जाती थी। 

Ankita Bhandari Murder: big secrets of Pulkit Arya has exposed by a woman in police inquiry
आरोपी पुलकित आर्य - फोटो : अमर उजाला

कौन है पुलकित 
उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी पुलकित आर्य पूर्व मंत्री विनोद आर्य का बेटा है। उसके साथ रिजॉर्ट के मैनेजर और एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Bhandari Murder: big secrets of Pulkit Arya has exposed by a woman in police inquiry
अंकिता मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला

होश उड़ा देंगे रिजॉर्ट के राज
महिला ने बताया कि रिजॉर्ट में अक्सर पुलकित आर्य शराब पीकर आता था। कर्मचारी अंकित व सौरभ वहां पर अय्याशी का अड्डा चलाते थे। कई बार पुलकित ने उन्हें भी खाना लेकर अपने कमरे में बुलाया था, लेकिन वह नहीं गईं। रिजॉर्ट में लड़कियों को बुलाया जाता था और उनकी वहां पर एंट्री तक नहीं होती थी। पूर्व मंत्री रिजॉर्ट में आते थे तो पुलकित छिप जाता था।

विज्ञापन
Ankita Bhandari Murder: big secrets of Pulkit Arya has exposed by a woman in police inquiry
अंकिता मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला

पुलकित उनसे बार-बार पति को छोड़ देने के लिए कहता था। रिजॉर्ट में आने वाले ग्राहकों की पुलकित शराब तक चोरी कर लेता था। पुलकित ने उनके पति पर स्पीकर चोरी करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद वह दोनों रिजॉर्ट से आ गए थे। रिजॉर्ट में लड़कियों के लिए अलग से कमरा बनाया हुआ था। इसके अलावा भी रिजॉर्ट से जुड़ी कई बातें उन्होंने उत्तराखंड पुलिस को बताई हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed