{"_id":"64b6dde50e2623f3180448f4","slug":"appointment-letter-given-to-26-anm-in-cmo-office-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-7246-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर- सीएमओ कार्यालय में 26 एएनएम को दिए गए नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर- सीएमओ कार्यालय में 26 एएनएम को दिए गए नियुक्ति पत्र
Wed, 19 Jul 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में सीएमओ कार्यालय में एएनएम को नियुक्ति पत्र देते अतिथिगण।
-नजीबाबाद और कोतवाली ब्लॉक में हुई सभी एएनएम की तैनाती
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सीएमओ कार्यालय में मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान 26 एएनएम को नियुक्ति पत्र बांटे गए। सभी एएनएम को नजीबाबाद और कोतवाली ब्लॉक में तैनाती दी गई है। नियुक्ति पाकर सभी एएनएम के चेहरेे खिल उठे।
मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ डॉ. विजय कुमार गोयल और भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने किया। बताया गया कि अब तक जिले में 107 एएनएम को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं। सभी एएनएम की नियमित तौर पर तैनाती हुई है। वहीं 26 अन्य एएनएम को नियमित नियुक्ति मिल गई है। जिनकी तैनाती नजीबाबाद और कोतवाली ब्लॉक में की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि दोनों ही आकांक्षात्मक ब्लॉक हैं। इन ब्लॉक में काम की अधिक जरूरत है। बिजनौर के दो ब्लॉक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में हैं। इसलिए यहां सुविधाएं बेहतर करने पर जोर है। कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित करते समय अधिकारियों ने सभी एएनएम के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. पीआर नायर, एसीएमओ डॉ. प्रमोद गुप्ता, डीपीएम फारूक अजीज, भाजपा नगर महामंत्री मानव सचदेवा, नगर मीडिया प्रभारी अक्षय कुमार आदि मौजूद रहे।