फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Antibiotic drug sample turned out to be substandard

Bijnor News: अधोमानक निकला एंटीबायोटिक दवा का नमूना

Sun, 01 Dec 2024 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Antibiotic drug sample turned out to be substandard
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। लगातार दवाइयों के नमूने जांच में मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। ऐसे में अब फिर अबिक्लेव-625 एलबी टैबलेट दवा का नमूना जांच में अधोमानक निकला।
औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने बताया कि नगीना के मोहल्ला लाहौरी सराय में संचालित अजान मेडिकल स्टोर से अबिक्लेव-625 एलबी टैबलेट दवा का नमूना लिया था। इसमें एमोक्सिसिलिन, पोटेशियम क्लैवुलनेट, लैक्टिक एसिड बेसिलस टैबलेट का मिश्रण था। यह दवा कलिंगा हेल्थकेयर, बद्दी सोलन कंपनी ने बनाई थी, जबकि ओरिजिन एंड बायोकेयर गोविंदगढ़ देहरादून कंपनी ने बाजार में बेची थी। अब इस दवा की जांच रिपोर्ट आ गई है। जांच में मानक के अनुरूप दवा में साल्ट नहीं पाया गया है। इसलिए इसे अधोमानक घोषित किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले जिले में इस साल करीब 20 दवाइयों के नमूने जांच में अधोमानक पाए गए हैं, जिसमें एंटीबायोटिक, दर्द निवारक, सहित अन्य दवाइयों के नमूने शामिल हैं। इन दवाइयों के सेवन से मरीजों को राहत नहीं मिलती है, जिससे मरीज को ज्यादा दिनों तक इलाज कराना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed