फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Anti-chemists are engaged in weakening the organization

केमिस्ट संगठन को कमजोर करने में लगे हैं केमिस्ट विरोधी तत्व

Fri, 25 Jun 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Anti-chemists are engaged in weakening the organization
संगठन को कमजोर करने में लगे हैं केमिस्ट विरोधी तत्व
विज्ञापन

बिजनौर। जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक में जनपद के कुछ लोगों पर केमिस्ट विरोधी होने का आरोप लगाया है। बैठक में केमिस्ट विरोधी तत्वों पर अपना निजी स्वार्थ साधने के लिए केमिस्टों का संगठन कमजोर करने का आरोप लगाया गया। ऐसे लोगों की सूचना औषधि निरीक्षक को देने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से देवेंद्र कुमार गुप्ता को चेयरमैन का पद सौंपा गया और शीघ्र जिला इकाई में खाली चल रहे स्थानों को पूर्ण करने की बात कही गई।

शुक्रवार को एक बैंक्वेट हॉल में जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोगों ने इस कोरोना काल में निजी स्वार्थ के लिए एक फर्जी कमेटी गठित की है। आरोप लगाया कि एक तथाकथित अध्यक्ष का लाइसेंस निरस्त हो चुका है। वह अब केमिस्ट भी नहीं है। इसके अलावा तथाकथित महामंत्री ने भी अपना प्रतिष्ठान बेच दिया है, इसलिए वह भी इसी श्रेणी में आते हैं। आरोप लगाया कि ऐसे लोगों ने जिले भर के केमिस्टों को बदनाम कर रखा है। जिलाध्यक्ष सुबोध कुुमार की अध्यक्षता एवं महासचिव अश्वनी शर्मा के संचालन में हुई बैठक में जिला कोषाध्यक्ष इंदर सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष सोनपाल उर्फ सोनू, देवेंद्र गुप्ता, वीरपाल सिंह, पुखराज मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed