फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Anger is increasing, women are losing their temper, hands are staining with blood...

Bijnor News: बढ़ रहा गुस्सा, आपा खो रही महिलाएं, खून से रंग रही हाथ...

Sun, 14 Jul 2024 03:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 14 Jul 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Anger is increasing, women are losing their temper, hands are staining with blood...
बिजनौर। चांदपुर क्षेत्र में एक महिला ने तीन वर्षीय बालक को तालाब में फेंक दिया। इस पर मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन कुमार ने बताया कि इससे लग रहा है कि महिला में बहुत आवेश में आने की प्रवृत्ति बढ़ गई। यह प्रवृत्ति मानसिक बीमारी साइकोटिक इलनेस या फिर व्यक्तित्व डिसऑर्डर होने की वजह से होती है।
विज्ञापन


मेडिकल अस्पताल के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन कुमार ने बताया कि साइकोटिक इलनेस हाल ही में हुई मानसिक बीमारी है। जबकि व्यक्तित्व डिसऑर्डर बीमारी बचपन में ही बच्चों को हो जाती है। ऐसे मरीजों को गुस्सा अधिक आता है। दोनों ही बीमारी जागरुकता की कमी से होती हैं। जल्द ही आवेश में आने का स्वभाव होता है। इसमें कई बार दिमाग हकीकत से अलग चलने लगता है। इसके चलते बिना कुछ सोचे समझे ही व्यक्ति गंभीर अपराध कर देता है। बचपन में पालन पोषण में कमी, तनाव, अनुवांशिक रूप से यह बीमारी हो सकती है। मानसिक बीमारी के लक्षण जैसे-बचपन में अधिक गुस्सा आना, अकेले बात करना, शांत रहना, बड़बड़ाना, बात नहीं सुनना आदि लक्षण होने पर तुरंत मानसिक रोग विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए।
विज्ञापन

-----
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं-
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर हसना में 12 जून को आदेश देवी से अपने चार वर्षीय बेटे हर्ष को फावड़े से काटा, नहीं मरा तो उसे गैस के चूल्हे पर जलाया, नहीं जला तो फिर लकड़ियों में आग लगाकर जिंदा जलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
नहटौर के मोहल्ला छापेग्रान में 20 नंबवर 2023 को अपने मायके में रह रही फरहा की रात में उसके पति सलमान ने गला घोंट कर हत्या कर दी थी।

----

-बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद निवासी 65 वर्षीय मगन सिंह की उसके भतीजे ने 20 नवंबर 2023 की रात को सिर पर डंडे से वार कर हत्या कर दी थी। शराब पीने के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।
----
-थाना कोतवाली शहर के गांव बेगावाला निवासी 26 वर्षीय इंतजार पुत्र इस्तखार पर उसके मामा इकबाल और उनके पक्ष के लोगों ने 15 मई को चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में इंतजार की मौत हो गई थी, जबकि जावेद गंभीर रूप से घायल हो गया।

----

-धामपुर क्षेत्र के गांव मिलक तखावली में 13 अक्तूबर 2023 की रात को छोटे भाई गजराज ने शराब के नशे में अपने बड़े भाई सतपाल पर लाठी-डंडों व चाकू से वार कर हत्या कर दी थी।

----

-नगीना के मोहल्ला लुहारी सराय निवासी खुदशिया ताजीम उर्फ अफशा पत्नी आसिफ ने प्रेम संबंधों के चलते छह माह के बेटे अरहान को एक बालिका से नाले में फिंकवा दिया था। यह घटना सितंबर 2022 की है।
----
-बिजनौर के गांव जाफरपुर निवासी वरुण पुत्र ओमपाल की हत्या उसकी मां मुन्नी और उसके प्रेमी पिंकू सैनी ने 16 जनवरी 2023 को गला घोंटकर कर दी थी। पुलिस पूछताछ में प्रेम संबंधों के चलते हत्या करने का खुलासा हुआ।
--------
नींदडू। मासूम अरसलान को नींदडू में दफनाया

फोटो
नींदडू। शनिवार को अपराह्न करीब 4ः30 बजे सलीम के मासूम बेटे अरसलाम (तीन) के शव को पोस्टमार्टम के बाद नींदडू खास स्थित उसके घर लाया गया। शुक्रवार को चांदपुर में पड़ोस की एक महिला ने अरसलान का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद बालक का शव जलीलपुर मार्ग स्थित कोयला तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने वहां से शव बरामद किया।


अरसलान का शव नींदडू खास स्थित उसके घर आने पर शव देखने वाले लोगों की भीड़ लग गई। अरसलान सलीम का इकलौता पुत्र था। सलीम दिल्ली में रहकर शादी-विवाह के अवसर पर फूलों से सजावट का कार्य करता था। वह दो जुलाई को दिल्ली चला गया, चार जुलाई को पत्नी तरन्नुम पुत्र अरसलाल को साथ लेकर चांदपुर के मोहल्ला काजी जादगान स्थित अपनी मां के घर रहने चली गई। जहां बालक की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed