फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   An eight-year-old boy died after being hit by a tractor

Bijnor News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर आठ साल के बालक की मौत

Tue, 28 Jan 2025 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 28 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
An eight-year-old boy died after being hit by a tractor
चांदपुर के ऋषभ का फाइल फोटो
चांदपुर। चांदपुर बिजनौर मार्ग पर एक भट्ठे में काम कर रहे मजदूर सोनू के करीब आठ वर्षीय पुत्र की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत से परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी साेनू अपनी पत्नी के साथ चांदपुर बिजनौर रोड पर स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। सोमवार को देर शाम उसका करीब आठ वर्षीय पुत्र रिषभ वहीं खेल रहा था। पास ही मिक्सर गाढ़ा मशीन द्वारा गाढ़ा बनाने का काम चल रहा था। जैसे ही रिषभ उसके पास पहुंचा, किसी तरह गाढ़ा बनाने वाली मिक्सर मशीन में लगे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। वहीं, मौजूद हितेश ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन रिषभ गम्भीर रूप से घायल हो गया था। घायल को सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुगर मिल चौकी इंचार्ज जुगेन्द्र तेवतिया ने बताया कि मामले की तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed