{"_id":"659af5e7355a02b92c015996","slug":"ambulance-service-on-alert-mode-due-to-dense-fog-in-the-district-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-17163-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले में घना कोहरा छाने से अलर्ट मोड पर एंबुलेंस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले में घना कोहरा छाने से अलर्ट मोड पर एंबुलेंस सेवा
Mon, 08 Jan 2024 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में रविवार की सुबह छाया कोहरा।
बिजनौर। घना कोहरा छाने और अधिक सर्दी में हादसों की संभावना बढ़ी है। जिसको लेकर जिले में एंबुलेंस सेवा अलर्ट कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस घटना पहुंचकर मरीज को अस्पताल में भर्ती कराएगी। जिसके चलते सभी एंबुलेंस अपने निर्धारित स्थान पर खड़ीं हैं।
जिले में सुबह के समय घना कोहरा छाने की वजह से यह कदम उठाया गया है। कोहरे की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। मरीजों को समय से इलाज मुहैया हो, इसके लिए एंबुलेंस अलर्ट मोड पर रखा गया है। जिले में 64 एंबुलेंस दौड़ रहीं हैं। इनमें 33 एंबुलेंस 108 और 31 एंबुलेंस 102 संचालित हो रहीं हैं। सभी एंबुलेंस थानों, हाइवे के नजदीक, सीएचसी, पीएचसी पर खड़ी हो रहीं हैं। कॉल आने के बाद 30 सेकेंड में एंबुलेंस घटना स्थल की ओर निकल जाती है। साथ ही घटनास्थल पर आठ से 10 मिनट में पहुंच रही है। एंबुलेंस सेवा अलर्ट मोड पर होने के बाद लोगों को काफी मदद मिलेगी। घटना के बाद समय से मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा।
- वर्जन: जनवरी की शुरूआत से ही सभी एंबुलेंस को अलर्ट मोड पर हैं। एंबुलेंस पायलट और अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। साथ ही घटनास्थल पर समय से पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। - मुकेश कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, बिजनौर