{"_id":"5f47fde48ebc3e176b1856e8","slug":"all-nomination-papers-should-be-correct-in-the-investigation-bijnor-news-mrt4983449144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी दावेदारों के नामांकन पत्र जांच मे सही मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी दावेदारों के नामांकन पत्र जांच मे सही मिले
विज्ञापन
सभी नामांकन पत्र जांच में सही मिले
बिजनौर। उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा प्रतिनिधियों के चुनाव में सभी दावेदारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। जिले के सभी नामांकन केंद्रों पर वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रदर्शन कर दिया गया है। नामांकन केंद्रों पर दावेदारों के समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आज 28 अगस्त को नाम वापसी तथा चुनाव चिह्न का आवंटन होगा।
आठ बैंकों में शाखा प्रतिनिधि के लिए 27 दावेदारों ने नामांकन कराया था। आज नामांकन पत्रों की जांच हुई। दावेदारों के साथ बड़ी संख्या में समर्थक आए। कुछ को डर था कि कही उनका नामांकन पत्र निरस्त न कर दिया जाए। लोग वैध सूची का प्रदर्शन होने तक डटे रहे। जिला सहकारी निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार त्यागी ने बताया कि नूरपुर में दो, मोहम्मदपुर देवमल में छह, हल्दौर में पांच, अफजलगढ़ में नौ, नगीना में दो तथा धामपुर, चांदपुर व नजीबाबाद में एक -एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ था। 28 अगस्त को दावेदार अपना नाम वापस ले सकता है। इसके बाद अंतिम नाम निर्देशन सूची का प्रदर्शन व चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। मतदान एक सितंबर को है।