{"_id":"683f3c1b083e79a7730bee37","slug":"advocates-met-adm-regarding-the-working-system-of-sdm-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-151442-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: एसडीएम की कार्य प्रणाली को लेकर एडीएम से मिले अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: एसडीएम की कार्य प्रणाली को लेकर एडीएम से मिले अधिवक्ता
Tue, 03 Jun 2025 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर/नजीबाबाद। बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम की कार्य प्रणाली को लेकर एडीएम को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने न्यायिक प्रक्रिया निष्पक्ष न होने का आरोप लगाया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वेश कुमार गहलौत, महासचिव कार्मेंद्र चौधरी के नेतृत्व में बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार से मुलाकात की। अधिवक्ताओं ने एसडीएम की न्यायिक कार्यशैली ठीक न होने, असामान्य व्यवहार करने के कारण न्यायिक प्रक्रिया बाधित होने का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं ने धारा 80 और राजस्व संहिता 2006 के आदेश पारित करने की एसडीएम कार्यालय की कार्य प्रणाली पर आपत्ति जताई। बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक तोमर, नौबाहर सिंह, शहीर परवाज, सुभाष चंद्र, मोहम्मद फैसल शामिल रहे।
एसडीएम विजय शंकर ने कहा कि दो अधिवक्ताओं के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा है, उसमें और कुछ अधिवक्ता निजी स्वार्थ के कार्यों को लेकर भ्रामक आरोप लगा रहे हैं।