फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Admissions of thousands of students are in danger of being invalidated.

Bijnor News: हजारों विद्यार्थियों के दाखिले अमान्य होने का खतरा

Thu, 25 Apr 2024 06:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 25 Apr 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Admissions of thousands of students are in danger of being invalidated.
बिजनौर। यूपी बोर्ड के अनेकों माध्यमिक विद्यालयों की ओर से यू डायस पोर्टल पर छात्रों की डाटा एंट्री का कार्य अधूरा है। जिसके चलते विद्यालयों का यूं डायस कोड निरस्त हो सकता है। इससे हजारों विद्यार्थियों के दाखिलों पर अमान्य होने की तलवार लटकी है। शासन ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




शासन ने विद्यालयों को यू-डायस पोर्टल पर छात्रों का वर्ष 2023-24 का डाटा एंट्री करने के निर्देश दिए थे। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार 18 विद्यालयों ने डाटा एंट्री का कार्य अभी तक पूर्ण नहीं किया है। इन विद्यालयों को डाटा एंट्री के लिए कई बार स्मरण पत्र भेजे गए हैं। शासन स्तर पर जनपद की छवि बिगड़ी है। शासन ने डिफाल्टर विद्यालयों का यूं डायस कोड निरस्त करने की रिपोर्ट राज्य परियोजना कार्यालय को करने की सख्त हिदायत दी है। बताया गया कि यू डायस कोड निरस्त होने डिफाल्टर विद्यालयों में पढ़ रहे हजारों विद्यार्थियों का दाखिले अमान्य हो सकते है।
विज्ञापन






ये हैं यू डायस कोड



प्राथमिक विद्यालय से लेकर समेत कक्षा 12 तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों का शासन के पोर्टल पर डाटा अपलोड होना है। इसमें छात्र की जन्म तिथि, पता, माता-पिता का नाम आदि करीब दो दर्जन जानकारी है। विद्यालयों को जानकारी अपलोड करनी है। इसके बाद विद्यार्थियों को यूनिक यू डायस कोड आवंटित होता है। व्यवस्था नेशनल लेवल की है। यू डायस कोड नंबर एक छात्र का एक होता है। जो किसी दूसरे विद्यार्थी का नहीं हो सकता है। व्यवस्था में भी किसी भी राज्य, जिला, ब्लाॅक के विद्यालय के विद्यार्थी की डाटा की रैंडम चेकिंग की जा सकती है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार इससे छात्रों के कथित फर्जी दाखिलों व दो दो विद्यालयों से वजीफा लेने की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन








- पेन नंबर नहीं तो दाखिला अमान्य



यू डायस कोड व्यवस्था यू पी बोर्ड, सीबीएसई तथा आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ने वाले हर विद्यार्थी पर लागू है। जिले में यूपी बोर्ड के 402 तथा सीबीएसई तथा आईसीएसई के करीब 120 विद्यालय है। कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक पढ़ने वाले हर विद्यार्थी का पेन नंबर अर्थात परमानेंट एजुकेशन नंबर होगा। छात्र की समस्त जानकारी पैन नंबर से सामने आ जाएगी। यदि पेन नंबर नहीं है तो दाखिला अमान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed